{"_id":"6425a742b062373ec40975ba","slug":"homeopathy-officer-of-ghaziabad-suspended-sword-hanging-on-dho-of-ayodhya-gonda-kushinagar-and-lalitpur-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : गाजियाबाद की होम्योपैथी अधिकारी निलंबित, अयोध्या, गोंडा, कुशीनगर व ललितपुर के डीएचओ पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : गाजियाबाद की होम्योपैथी अधिकारी निलंबित, अयोध्या, गोंडा, कुशीनगर व ललितपुर के डीएचओ पर लटकी तलवार
Thu, 30 Mar 2023 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 Mar 2023 08:44 PM IST
सार
गाजियाबाद की डीएचओ ऊषा कृष्ण को उच्चाधिकारियों द्वारा स्वीकृत सीसीएल के बाद भी कर्मचारी को रिलीव नहीं करने, रुपये लेकर ड्रग लाइसेंस देने, उच्चाधिकारियों पर बिना सुबूत आरोप लगाने सहित कई तरह के आरोप थे।
विज्ञापन
सस्पेंड
विस्तार
उत्तर प्रदेश में होम्योपैथी विभाग को पटरी पर लाने के लिए अधिकारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने पर गाजियाबाद की जिला होम्योपैथिक अधिकारी (डीएचओ) ऊषा कृष्ण को निलंबित कर दिया गया है, जबकि चार के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन
दरअसल, गाजियाबाद की डीएचओ ऊषा कृष्ण को उच्चाधिकारियों द्वारा स्वीकृत सीसीएल के बाद भी कर्मचारी को रिलीव नहीं करने, रुपये लेकर ड्रग लाइसेंस देने, उच्चाधिकारियों पर बिना सुबूत आरोप लगाने सहित कई तरह के आरोप थे। इसी तरह कर्मचारी से रुपये मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद अयोध्या के डीएचओ घनश्याम चौधरी और कर्मचारी के बिना आवेदन किए ही उसका टूर बिल बनाने के मामले में गोंडा की डीएचओ उर्मिला के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन
ललितपुर और कुशीनगर के डीएचओ पर भी कई गंभीर आरोप हैं। इनके खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में होम्योपैथिक निदेशक प्रो अरविंद कुमार वर्मा का कहना है कि शिकायतों की वरीयता के आधार पर जांच कराई जा रही है। जिन मामलों में जांच पूरी हो गई है, उसे शासन को भेज दिया गया है। विभाग में किसी तरह की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन