फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Homeopathic students stopped work, patients returned

Lucknow News: होम्योपैथिक छात्रों ने कामकाज किया ठप, मरीज लौटे

Tue, 25 Feb 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic students stopped work, patients returned
विरोध जताते मेडिकल छात्र।
लखनऊ। राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पीजी छात्रों ने सोमवार को कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया। छात्र स्टाइपेंड (छात्रवृत्ति या फेलोशिप भत्ता) न मिलने से नाराज थे। सेवाएं ठप होने से सैकड़ों मरीज लौट गए। होम्योपैथिक निदेशक का दावा है कि दो दिन में छात्रों को स्टाइपेंड मिल जाएगा।
विज्ञापन


होम्योपैथिक कॉलेज के अलग-अलग बैच के पीजी छात्रों को छह वर्ष से स्टाइपेंड या वेतन नहीं मिला है। लंबे समय से पीजी छात्र मुख्यमंत्री आईजीआरएस पोर्टल, आयुष महानिदेशक, निदेशक समेत अन्य अफसरों से पत्र लिख रहे हैं। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। छात्रों का आरोप है विभाग की ओर से शासन को भी गलत जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

इससे नाराज छात्रों ने गोमतीनगर हैनीमैन चौराहे स्थित राजकीय नेशनल होम्योपैथिक कॉलेज परिसर में सोमवार सुबह से स्टाइपेंड हमारा अधिकार...स्लोगन लिखे पोस्टर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज न मिलने से वे लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने बताया बैच 2018 व 2019 के छात्र-छात्राओं का आठ माह का स्टाइपेंड बकाया है। बैच 2021 का 10 माह, बैच 2022 का नौ और बैच 2023 का छह माह का स्टाइपेंड बाकी है। समय से स्टाइपेंड नहीं मिलने से पढ़ाई, शोध, जरूरी सामग्री की खरीद, आवास किराया आदि का भुगतान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

शासन की ओर से दीपावली पर निर्देश भी जारी हुए थे कि जल्द ही कर्मचारियों का वेतन या स्टाइपेंड आदि का भुगतान कर दिया जाए। बावजूद इसके अफसरों ने भुगतान नहीं कराया।



शासन स्तर से मामला लंबित था। कई आपत्ति भी लगी थी। इन्हें दूर कर लिया गया है। बजट मिल गया है। एक या दो दिन में स्टाइपेंड छात्रों को मिल जाएगा।



डॉ. अरविंद वर्मा, निदेशक होम्योपैथिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed