फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   home guard committed suicide in barabanki

डीएम आवास पर तैनात होमगार्ड ने लगाई फांसी, सात माह से नहीं मिला था वेतन

Sat, 09 Nov 2019 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Nov 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
home guard committed suicide in barabanki
होमगार्ड राम किशोर पाल - फोटो : अमर उजाला

बाराबंकी में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक होमगार्ड ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र के निगरी निवासी रामकिशोर पाल (50) होमगार्ड विभाग में नौकरी करता था। परिवारीजनों के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते राम किशोर परेशान चल रहा था।

विज्ञापन


उसकी ड्यूटी जिलाधिकारी आवास पर थी। शुक्रवार शाम को ड्यूटी से लौटने के बाद वह खेतों की ओर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। घर से दूूर आहते में उनका शव फंदे से लटका है। यह देख परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा का कहना है कि होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे रीतेश पाल ने बताया कि राम किशोर को सात माह से वेतन नहीं मिला था। इससे वह परेशान रहते थे। कुछ समय से लोगों ने उन्हें उधारी देना बंद कर दिया था। निजी विद्यालय में बस चलाने रीतेश के  मुताबिक शुक्रवार सुबह पर ड्यूटी जाने से पहले पिता ने सौ रुपये लेकर मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed