फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Home Guard beaten and uniform torn after stopping a loader vehicle

Lucknow News: लोडर रोकने पर होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी

Fri, 16 Oct 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Home Guard beaten and uniform torn after stopping a loader vehicle
लोडर रोकने पर होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज में श्याम नगर स्थित विशाल सिटी कॉलोनी निवासी होमगार्ड शशिकांत श्रीवास्तव ने दुबग्गा के बेगरिया में रहने वाले सौरभ रावत व उसके परिवार पर उन्हें पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सौरभ ने वारदात होमगार्ड के लोडर रोकने के विरोध पर की। पुलिस ने बुधवार रात प्राथमिकी दर्ज कर सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

होमगार्ड ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे सीतापुर बाईपास पर ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे मोडीफाइड लोडर से जाम लग गया। लोडर को रुकवाया तो चालक ने सौरभ को बुला लिया। सौरभ ने उनका विरोध किया और एक पूर्व मंत्री से बात कराने के बाद लोडर ले गया। दो घंटे बाद ड्यूटी खत्म होने पर वह बाइक से घर के लिए निकले। आरोप है कि घर के पास सौरभ, उसकी मां व बहन ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। चीख-पुकार सुनकर लोग आए तो आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed