फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   home buyers are against rera's new order

रेरा के नए आदेश के विरोध में घर खरीदार

Tue, 17 Sep 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
home buyers are against rera's new order
रेरा के नए आदेश के विरोध में घर खरीदार
विज्ञापन

सभी जरूरी एनओसी मिलने और काम पूरा करने को भी पूर्णता प्रमाण पत्र और कब्जा प्रमाण पत्र मानते हुए होम बायर्स को कब्जा देना शुरू करने पर रेरा की सहमति का विरोध शुरू हो गया है। होम बायर्स का कहना है कि सोमवार को रेरा का यह नया आदेश उनकी जगह बिल्डर कंपनियों, एलडीए व आवास विकास परिषद को राहत देने वाला है जोकि अपने वायदे पूरे नहीं कर रहे।

होम बायर्स की लड़ाई लड़ रहे पार्श्वनाथ प्लेनेट निवासी आलोक सिंह का कहना है कि बिल्डर एक फॉर्म भरकर विकास प्राधिकरण में जमा कर दे। सात दिन तक कोई जवाब नहीं मिला तो खुद से पूर्णता प्रमाण पत्र जारी होना मान लिया जाए। अपार्टमेंट एक्ट में होम बायर्स से भी फीडबैक विकास प्राधिकरण द्वारा लिए जाने की व्यवस्था है। ऐसा कभी नहीं किया जाता। खुद पारिजात जैसे अपार्टमेंट के लिए एलडीए पर सवाल उठे हुए हैं। रेरा खुद को प्रभावी बनाने की जगह समझौता करने पर तुला हुआ है। यह ठीक नहीं है। वहीं एलडीए के पारिजात अपार्टमेंट की संघर्ष समिति के समन्वयक समर विक्रम सिंह का कहना है कि इससे होम बायर्स की लड़ाई कमजोर होगी। पूर्णता प्रमाण पत्र और कब्जा प्रमाण पत्र की अनिवार्यता होम बायर्स के लिए बड़ा जरिया थी, जिसके जरिए रेरा से न्याय की मांग की जा सकती थी। अब होम बायर्स पर ही खुद कब्जा लेने और रजिस्ट्री कराने का दबाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed