फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holidays not declared yet in Anganwadi centers due to closed schools

Lucknow News: बंद हुए स्कूल पर आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी नहीं घोषित हुआ अवकाश

Wed, 01 Jan 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 01 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Holidays not declared yet in Anganwadi centers due to closed schools
श्रावस्ती। तराई में जहां एक ओर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फीली हवा शरीर को कंपा रही है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित हो चुका है जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी तक अवकाश नहीं हुआ। इससे विद्यालय के बाहर संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे-मुन्ने बच्चों को कंपकंपाते हुए केंद्रों पर आना पड़ता है।
विज्ञापन

बर्फीली पछुआ हवाओं से जहां तराई का तापमान गिरता जा रहा है। जहां युवा, बूढ़े व महिलाओं को घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। छात्रों को ठंड से बचाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी तक अवकाश नहीं घोषित हुआ है। इससे ठंड में ठिठुरते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में आना पड़ रहा है। जिन विद्यालयों के गेट पर ताला लगा है, वहां आंगनबाड़ी केंद्रों का भी संचालन नहीं हो रहा है जबकि विद्यालय परिसर से बाहर बने आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन अब भी जारी है। इस बारे में बीएसए अजय कुमार ने बताया कि विद्यालय में अवकाश होने से गेट पर ताला लगाया गया है जबकि आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के लिए ताले की चाबी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी दी जाती है। इससे केंद्र संचालन में बाधा न पड़े।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के लिए फाइल चलाई गई है। स्वीकृति मिलते ही अवकाश घोषित किया जाएगा। जिन विद्यालयों में ताला लगा है, वहां आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभात कुमार दास, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed