फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holi special will leave from Charbagh for Sabarmati today

Lucknow News: साबरमती के लिए चारबाग से आज रवाना होगी होली स्पेशल

Fri, 07 Mar 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Holi special will leave from Charbagh for Sabarmati today
ट्रेन का लोगो।
लखनऊ। होली पर नियमित ट्रेनों में वेटिंग से परेशान यात्रियों की सुविधा के लिए दो फेस्टिवल (त्योहार) स्पेशल ट्रेनें शुक्रवार से चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें लखनऊ से साबरमती व अमृतसर से कटिहार वाया लखनऊ संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से 04280 लखनऊ साबरमती होली स्पेशल सात मार्च को चारबाग से दोपहर 12ः10 बजे रवाना होकर कानपुर, टुंडला, आगरा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर होते हुए अगली सुबह 11ः45 बजे साबरमती पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

04680 अमृतसर कटिहार त्योहार स्पेशल भी सात मार्च को चलेगी। ये ट्रेन अमृतसर से रात 8ः10 बजे रवाना होकर जालंधर, लुधियाना, अंबाला, मुरादाबाद, बरेली होते हुए चारबाग स्टेशन सुबह 11ः20 बजे तथा कटिहार अगली सुबह साढ़े दस बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये होली स्पेशल भी देंगी राहत

- 04014 आनंदविहार जयनगर स्पेशल ट्रेन छह, 10, 13 व 17 मार्च को आनंदविहार से सुबह पांच बजे चलकर दोपहर दो बजे चारबाग तथा अगली दोपहर 12 बजे जयनगर पहुंचेगी।
- 04013 जनयनगर आनंदविहार स्पेशल सात, 11, 14 व 18 मार्च को जयनगर से शाम पांच बजे चलकर सुबह 10ः40 बजे चारबाग व शाम 7ः55 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंच जाएगी।




- 04016 आनंदविहार सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल सात, 11, 14 व 18 मार्च को आनंदविहार से रात 12ः30 बजे चलकर चारबाग सुबह 9ः25 बजे तथा सीतामढ़ी रात दो बजे पहुंचेगी।

- 04015 सीतामढ़ी आनंदविहार स्पेशल आठ, 12, 15 व 19 मार्च को सीतामढ़ी से सुबह पांच बजे चलकर रात साढ़े आठ बजे चारबाग तथा सुबह छह बजे आनंदविहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed