{"_id":"6605d460ad683894d10704d6","slug":"holi-special-train-late-by-eight-and-a-half-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1034-112562-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: होली स्पेशल ट्रेन साढ़े आठ घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: होली स्पेशल ट्रेन साढ़े आठ घंटे लेट
Fri, 29 Mar 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। होली की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं। परिवारीजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए बड़े शहरों और दूसरे प्रांतों से आए लोग अब लौटने लगे हैं। इसीलिए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को रुला रही है। नियमित ट्रेनें ही नहीं, होली पर चलाई गई स्पेशल ट्रेन ने भी काफी परेशान किया। होली स्पेशल की लेटलतीफी सबसे ज्यादा साढ़े आठ घंटे रही।
जय नगर से आनंद विहार जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन साढ़े आठ घंटे विलंब से आने के कारण सुबह 8 बजे के स्थान पर शाम 4.30 बजे आई। नियमित ट्रेनों में दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे, देहरादून से बनारस जाने वाली जनात मेल और जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस एक घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल पौन घंटे, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल आधे घंटे विलंब से आई। बाकी ट्रेनें आधे घंटे से कम लेट रहीं।
इन ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री काफी परेशान हुए। ट्रेनों के इंतजार में यात्री रेलवे स्टेशन पर इधर-उधर टहलते रहे। ज्यादातर यात्री परिवार के साथ सफर करते दिखे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और प्रतीक्षालय में यात्रियों की भीड़ लगी रही। ट्रेनों में ज्यादातर सीटें फुल हैं। ट्रेनों के आने पर उनमें सवार होने के लिए धक्कामुक्की करते नजर आए।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं। त्योहार पर घर आए लोग लौटने लगे हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है।