{"_id":"605d8378854a474c2a0a3eee","slug":"holi-on-head-people-s-enthusiasm-faded-due-to-inflation-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली सिर पर, मंहगाई से लोगों का उत्साह फीका: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली सिर पर, मंहगाई से लोगों का उत्साह फीका: अखिलेश
Fri, 26 Mar 2021 12:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के चलते जनता गम्भीर संकट में घिर गई है। होली का त्योहार सिर पर है मगर मंहगाई ने लोगों का उत्साह फीका कर दिया है। जनता की आय बढ़ी नहीं, रोजगार के अवसर सृजित नहीं हुए, बाजार अभी तक मंदी से उबर नहीं पाया है। भाजपा की महंगाई एक्सप्रेस चार साल की उपलब्धियों में शामिल है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य तेल, घी, मेवा सब कुछ आम जनता की खरीद से बाहर है। हर चीज 25 फीसदी मंहगी बिकने लगी है। आखिर क्या कारण है कि भाजपा सरकार के समय पहले तो खेती किसानी में काम आने वाले डीजल के दाम बढ़ गए, पेट्रोल भी मंहगा हो गया है। किसान को वादे के अनुरूप लागत का ड्योढ़ा मूल्य देने की कोई व्यवस्था तो की नहीं गई, भाजपा सरकार ने कीटनाशक के दाम, सिंचाई दर, बिजली दरें बढ़ाकर किसान पर घोर संकट में फंसा दिया है।
भाजपा सरकार ने होली के मौकेपर जनता के साथ कीचड़ की होली खेलने का अपना इरादा भी जता दिया है। उसने खुद तो एक भी एक्सप्रेस-वे चार साल में बनाया नहीं, समाजवादी सरकार के समय जो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना था, उस पर टोल टैक्स की दरें बढ़ाकर सड़क की रफ्तार को कम करने का प्रबंध अवश्य कर दिया है। इससे विकास भी अवरुद्ध होगा। प्रदेश की जनता को भले ही भाजपा मार्का एक्सप्रेस-वे चलने को न मिले कम से कम मुख्यमंत्री ने ‘मंहगाई एक्सप्रेस‘ चलाकर लोगों को होली पर्व के उपहार में परेशानी और बदहाली जरूर दे दी है। यह भी चार वर्ष की उपलब्धि में शामिल है।