{"_id":"44b1a0e7013548c45168e09fc2b7a8be","slug":"holi-milan-samaroh-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लुंगी डांस’ पर बच्चों ने किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लुंगी डांस’ पर बच्चों ने किया धमाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 07 Apr 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र महोत्सव के साथ शहर में होली मिलन समारोह की अभी भी धूम जारी है। यूपी प्रेस क्लब में रविवार को पत्रकारों ने सपरिवार होली मिलन समारोह मनाया, जिसमें बच्चों ने खूब धूम मचाई।
विज्ञापन
नन्ही मनस्वी की लुंगी डांस पर प्रस्तुति को सभी ने सराहा। कवि अरविंद झा को ‘काव्य काक्रोच सम्मान’ और रंजना शेखर को ‘गीत गिलहरी’ सम्मान से नवाजा गया।
विभू इंस्टीट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट के बच्चों ने भी सांस्कृतिक संध्या में रंग जमाया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार के विक्रम राव, हेमंत तिवारी, जेपी तिवारी समेत तमाम पत्रकार सपरिवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, तेलीबाग में वृंदावन हाॅकर्स एसोसिएशन का होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी अगरा नन्दजी महाराज के नेतृत्व में गीता बुक का नि:शुल्क वितरण किया गया और डॉ.एसके सिंह ने दवा बांटी।
विज्ञापन
इस दौरान वृंदावन हॉकर्स संघ के अध्यक्ष राम स्वरूप व राज बिहारी मुन्ना ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों को शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया।
कश्यप स्वाभिमान संघर्ष समिति की ओर से आठवां होली मिलन समारोह मनाया गया।
रवींद्रालय में आयोजित इस होली मिलन में मुख्य अतिथि नगर निगम कर अधीक्षक संजय कुमार कश्यप रहे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान नौ परिवारों का वैवाहिक परिचय भी करवाया गया।