फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holi celebration in chauk sarafa bazar in Lucknow.

Holi: होली के रंगों से सराबोर हुआ चौक सराफा बाजार, व्यापारियों ने एक दूसरे पर बरसाए रंग, उड़ाए गुलाल

Sun, 24 Mar 2024 11:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 24 Mar 2024 11:25 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के चौक सर्राफा बाजार में व्यापारियों ने जमकर होली खेली। यहां होली के एक दिन पूर्व ही होली खेली जाती है। 

विज्ञापन
Holi celebration in chauk sarafa bazar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

चौक के सर्राफा बाजार रविवार को होली के रंगों से सराबोर हो गया। रंगों की होली से एक दिन पहले सराफा और चिकन व्यापारियों ने एक दूसरे पर रंग बरसा कर सौ साल पुरानी सराफा बाजार की होली की रिवायत को बरकरार रखा। 

विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद महेश्वरी ने बताया कि चौक सर्राफा बाजार की होली का इतिहास सौ वर्षों से भी पुराना है। यहां होली के एक दिन पूर्व ही होली खेली जाती है। इसमें चौक के सर्राफा तथा चिकन व्यापारी होली के एक दिन पूर्व ही होली खेलते हैं और एक दूसरे पर रंग डालते हैं।
विज्ञापन


होली की अपनी रिवायत को बरकरार रखते हुए बड़ी संख्या में चौक सर्राफा कारोबारी तथा चिकन कारोबारियों ने एक दूसरे पर गुलाल उड़ाए और पानी के रंग बरसाए। व्यापारियों ने अपने मित्रों के साथ रंग खेलने के साथ होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पल्लू वर्मा संजय रस्तोगी, पंकज अग्रवाल, श्याम वर्मा, दीपू खत्री, अतुल गुप्ता, सुजीत,  हिमांशु, अंशु वर्मा, विनय अग्रवाल और रजत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed