फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holi celebration in Ayodhya on rangbhari ekadashi.

Ayodhya: अयोध्या में रंगभरी एकादशी पर संतों ने आराध्य श्रीराम संग खेली होली, ढोल की थाप पर जमकर किया नृत्य

Mon, 10 Mar 2025 11:39 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Mar 2025 11:39 AM IST
सार

रंगभरी एकादशी पर रामनगरी के साधु-संतों ने जमकर होली खेली और अबीर-गुलाल उड़ाकर रंगोत्सव की मुनादी की। इस दौरान साधु-संतों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया।

विज्ञापन
Holi celebration in Ayodhya on rangbhari ekadashi.
अयोध्या में रंगभरी एकादशी पर संतों ने खेला रंग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रंगभरी एकादशी पर सोमवार को रामनगरी के साधु-संत अपने इष्ट देव श्रीराम व उनके परम भक्त हनुमंत लला के साथ होली के रंग में रंग गए हैं। मंदिरों में साधु-संतों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर आराध्य संग होली खेलकर रंगोत्सव की मुनादी की।

विज्ञापन


रंगभरी एकादशी पर्व पर परंपरागत रूप से सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में सुबह नौ बजे सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन व श्रृंगार के बाद अबीर-गुलाल लगाया गया। फिर हनुमान जी के निशान व छड़ी की पूजा-आरती की गई। नागा साधुओं ने अपने आराध्य हनुमंत लला को अबीर-गुलाल चढ़ाकर श्रद्धा निवेदित करने के बाद शोभायात्रा निकाली। संतों ने हनुमंत लला को अबीर गुलाल अर्पित कर रामनगरी में रंगोत्सव के आगाज की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु आराध्य की भक्ति में लीन नजर आए। जमकर अबीर-गुलाल उड़ा तो संतों के संग भक्त भी आस्था में मग्न होकर नृत्य करते दिखे। इसके बाद नागा साधुओं की टोली सड़कों पर निकली। संतों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। विभिन्न करतब भी दिखाए। रास्ते में जो मिला उसे अबीर-गुलाल लगाया, लोग हनुमान जी का प्रसाद समझकर आनंदित होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा सरयू तट पहुंची, जहां साधुओं ने पूजन-अर्चन व स्नान के बाद मंदिरों की ओर रुख किया। नागा-साधु संतों ने मठ-मंदिरों में जाकर विराजमान विग्रह को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली का निमंत्रण दिया। इसके बाद पंचकोसी परिक्रमा के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed