फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hoardings with prime minister modi's pic to be removed.

कांग्रेस ने की शिकायत, हटाए जाएंगे मोदी की तस्वीरों वाले विज्ञापन

Wed, 15 Feb 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Feb 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
hoardings with prime minister modi's pic to be removed.

चुनाव आयोग ने पेट्रोल पंपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाले उज्ज्वला योजना के होर्डिंग्स हटाने के आदेश दिए हैं। साथ ही बैंकों में मोदी के फोटोयुक्त विज्ञापन भी हटाने को कहा है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई कांग्रेस की शिकायत पर की है। यूपी कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सत्यदेव त्रिपाठी ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से उज्ज्वला योजना के होर्डिंग्स को लेकर शिकायत की। साथ ही बैंकों में भी मोदी की तस्वीर लगे विज्ञापन पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगी है। ऐसे में मोदी के तस्वीर वाले यह विज्ञापन हटने चाहिए। कांग्रेस ने यह शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त को भी भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग से निर्देश मिलने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर लगे उज्ज्वला योजना के होर्डिंग्स हटाने के आदेश दिए हैं।

नहीं लगाए जा सकते हैं किसी की तस्वीर वाले विज्ञापन

hoardings with prime minister modi's pic to be removed.

आदर्श आचार संहिता में किसी की तस्वीर वाले विज्ञापन नहीं लगाए जा सकते, इसलिए संज्ञान में आते ही पेट्रोल पंपों पर लगे होर्डिंग्स हटाने के लिए कहा गया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बैंकों से भी प्रधानमंत्री की फोटोयुक्त योजनाओं के विज्ञापनों को हटाने के आदेश दे दिए गए हैं। जिन विज्ञापनों में प्रधानमंत्री की तस्वीर है और वह केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए है, उसमें आपत्ति नहीं है।

आयोग के आदेश के बाद कार्रवाई शुरू
चुनाव आयोग के आदेश पर पेट्रोल पंपों से मोदी की उज्ज्वला योजना वाले होर्डिंग हटने शुरू हो गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 36 स्थानों से होर्डिंग्स हटाने की रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी स्थानों पर भी कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed