फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hoarding of pulses will not be possible in UP: Traders will have to declare their stock every Friday

यूपी में नहीं हो सकेगी दालों की जमाखोरी: कारोबारियों को हर शुक्रवार बताना होगा अपना स्टॉक, फिर होगा सत्यापन

Fri, 06 Oct 2023 07:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 06 Oct 2023 07:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश मे दाल कारोबारियों को हर सप्ताह अपने स्टॉक की पोर्टल पर घोषणा करनी होगी। दालों की जमाखोरी और मूल्यों पर नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Hoarding of pulses will not be possible in UP: Traders will have to declare their stock every Friday
दाल मंडी में कितनी है यह सूचना देनी होगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दालों के दामों में कई बार अचानक से बढ़ोत्तरी हो जाती है। इसके बाद कालाबाजारी का दौर शुरू हो जाता है। जिसके चलते दालों के दाम नियंत्रण में नहीं रह पाते हैं। दालों की जमाखोरी ना हो इसके लिए प्रदेश सरकार एक नई व्यवस्था लेकर आ रही है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मे दाल कारोबारियों को हर सप्ताह अपने स्टॉक की पोर्टल पर घोषणा करनी होगी। दालों की जमाखोरी और मूल्यों पर नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से घोषित संशोधित स्टॉक लिमिट को लागू कराने के लिए दाल के कारोबारियों के यहां लगातार सत्यापन कराया जाए। जो व्यापारी अभी तक पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है, उनका तत्काल पंजीकरण कराया जाए।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डीलर, आयातक, मिलर, स्टॉकिस्ट व ट्रेडरों को भारत सरकार के पोर्टल http://fcainfoweb.nic.in/psp पर पंजीकरण कराना है। प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक की घोषणा करनी है। अभी तक केंद्र सरकार के पोर्टल पर कुल 1,878 दाल के कारोबारी पंजीकृत हैं। उन्होंने 138442 मीट्रिक टन स्टॉक की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अम्बेडकरनगर व श्रावस्ती समेत इन जिलों में हुए कम पंजीकरण
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर व अमरोहा में 4-4, कन्नौज में 5, कासगंज में 6, श्रावस्ती में 6, फर्रुखाबाद में 7, इटावा में 7, अमेठी में 9, मैनपुरी में 9 और सुल्तानपुर में 9 पंजीकरण पोर्टल पर हुए हैं। इन जिलों में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जल्द कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed