{"_id":"6782558bc830d8db3e00589b","slug":"hmpv-100-beds-reserved-health-department-alert-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1030451-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएमपीवी : 100 बेड आरक्षित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएमपीवी : 100 बेड आरक्षित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का पहला केस मिलने बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। शहर के साथ सीएचसी में करीब 100 बेडों को आरक्षित किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस खतरनाक नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र के 100 बेड वाले अस्पतालों में कम से कम 10 बेड संक्रामक रोग या संक्रमण पीड़ित मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश हैं। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि संक्रामक बीमारी के लिए शासन के निर्देश पर 20 बेड आरक्षित हैं। लोकबंधु के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया अस्पताल में 12 बेड रिजर्व हैं। सिविल सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया 10 बेड आरक्षित हैं। ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह व बीआरडी महानगर में संक्रामक बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए 10-10 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू
विज्ञापन