फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hit and run case ; in accident girl died

झोपड़ी के बाहर खेल रही मासूम को कार ने रौंदा, मौत

Fri, 25 Mar 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
hit and run case ; in accident girl died
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके के पंच बिहार बिल्डिंग कॉलोनी के सामने झुग्गी बस्ती में रहने वाले संजय कुमार की एक साल की बेटी को बेकाबू कार ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से बाराबंकी के जैदपुर बरेटा निवासी संजय लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। वह अपने परिवार के साथ पंच बिहार बिल्डिंग कॉलोनी के सामने झुग्गी बस्ती में रहता है। संजय के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9 बजे उनकी बेटी झुग्गी के बाहर सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उधर से निकली जिसने उनकी बेटी को रौंद दिया। बेटी की चीख सुनकर बाहर निकले तब तक चालक कार लेकर भाग गया था।
विज्ञापन

परिवारीजन मासूम को लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहीं से पुलिस को सूचना दी गई। लोहिया अस्पताल में हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान ही मासूम की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पिता संजय की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर कार व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed