{"_id":"620ca5db7c3ccd489d5f7323","slug":"history-of-voting-percentage-in-shravasti-for-up-assembly-election-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: श्रावस्ती में कभी 64.50 फीसदी पार नहीं कर पाई वोटिंग, 1985 में इकौना में 19.56 प्रतिशत हुआ था मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: श्रावस्ती में कभी 64.50 फीसदी पार नहीं कर पाई वोटिंग, 1985 में इकौना में 19.56 प्रतिशत हुआ था मतदान
Wed, 16 Feb 2022 12:50 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:50 PM IST
सार
श्रावस्ती में अब तक हुए 17 में से नौ चुनाव फरवरी माह में हुए हैं। 1985 में इकौना में 19.56 तो 2012 में भिनगा में 64.50 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के बाद से लेकर 2017 तक हुए विधानसभा चुनाव में सबसे कम वोट 1985 में इकौना विधानसभा में पड़े थे जबकि अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक 2012 में भिनगा में 64.50 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड रहा। यही नहीं अब तक हुए 17 चुनावों में नौ चुनाव फरवरी माह में हुए। मौसम अच्छा होने के बावजूद जिले में मात्र तीन बार ऐसा हुआ जब दोनों विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का आंकड़ा पचास फीसदी या उसके पार गया हो।
विज्ञापन
आजादी के बाद पहली बार 28 मार्च, 1952 को विधानसभा चुनाव हुए थे। उस समय जिले की दोनों सीटें बहराइच ईस्ट के नाम से जानी जाती थीं। उस समय इस क्षेत्र के लिए दो विजेता चुने जाते थे। शिक्षा का अभाव हो या फिर जागरुकता की कमी पहले ही दौर में दोनों सीटों को मिलाकर 26.07 प्रतिशत मतदान हो पाया था। इसी के बाद 1957 में इस सीट का नाम बदल कर इकौना विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित कर दिया गया। इस बार भी यहां दो विजेता चुने गए। पहले विधानसभा चुनाव में जहां जिले की दोनों सीटों पर वोट प्रतिशत 26 फीसदी से अधिक रहा। वहीं, 1985 में इकौना विधानसभा सीट के लिए मात्र 19.56 प्रतिशत मतदान हुआ। यह मतदान जिले के इतिहास में सबसे कम दर्ज किया गया जबकि 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भिनगा विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 64.50 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
फरवरी में हुआ यह चुनाव
जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर सन 1962, 67, 69, 74, 85, 2002, 2012 व 2017 में फरवरी माह में ही चुनाव हुआ। इस दौरान जिले का मत प्रतिशत 41 से लेकर 64.50 के मध्य रहा। वहीं जब 1977 में नवंबर माह में उप चुनाव हुआ तो मत प्रतिशत गिरा। यही नहीं मतदान के दौरान मौसम चाहे जो रहा हो इकौना विधानसभा क्षेत्र का मत प्रतिशत भिनगा की अपेक्षा कम ही रहा।
विज्ञापन
चुनाव वर्ष विधानसभा क्षेत्र कुल मत मत प्रतिशत मतदान तिथि
1952 बहराइच ईस्ट 161662 26.07 ..........
1957 इकौना 167680 29.01 25-02-57
इन वर्षों में ऐसा रहा मतदान प्रतिशत
चुनाव वर्ष विधानसभा क्षेत्र कुल मत मत प्रतिशत मतदान तिथि
1962 भिनगा 78566 41.32 19-02-62
इकौना 94378 34.75
1967 भिनगा 95910 39.04 21-02-67
इकौना 105056 38.16
1969 भिनगा 99626 42.67 05-02-69
इकौना 110302 27.25
1974 भिनगा 128928 43.55 24-02-74
इकौना 128749 35.55
1977 भिनगा 134035 22.15 06-10-77
इकौना 132730 20.86
1980 भिनगा 145053 36.36 28-05-80
इकौना 142387 21.13
1985 भिनगा 157888 45.00 03-02-85
इकौना 156319 19.56
1989 भिनगा 182591 49.63 22-11-89
इकौना 186429 33.59
1991 भिनगा 182595 44.55 20-05-91
इकौना 186787 40.77
1993 भिनगा 208072 48.50 18-11-93
इकौना 222065 43.36
1996 भिनगा 220982 48.17 10-07-96
इकौना 234161 49.85
2002 भिनगा 228441 52.99 18-02-02
इकौना 242076 48.70
2007 भिनगा 269113 36.72 23-04-07
इकौना 299903 35.35
2012 भिनगा 319474 64.50 08-02-12
इकौना 336941 58.45
2017 भिनगा 357529 63.10 27-02-17
इकौना 380716 63.49
1962 भिनगा 78566 41.32 19-02-62
इकौना 94378 34.75
1967 भिनगा 95910 39.04 21-02-67
इकौना 105056 38.16
1969 भिनगा 99626 42.67 05-02-69
इकौना 110302 27.25
1974 भिनगा 128928 43.55 24-02-74
इकौना 128749 35.55
1977 भिनगा 134035 22.15 06-10-77
इकौना 132730 20.86
1980 भिनगा 145053 36.36 28-05-80
इकौना 142387 21.13
1985 भिनगा 157888 45.00 03-02-85
इकौना 156319 19.56
1989 भिनगा 182591 49.63 22-11-89
इकौना 186429 33.59
1991 भिनगा 182595 44.55 20-05-91
इकौना 186787 40.77
1993 भिनगा 208072 48.50 18-11-93
इकौना 222065 43.36
1996 भिनगा 220982 48.17 10-07-96
इकौना 234161 49.85
2002 भिनगा 228441 52.99 18-02-02
इकौना 242076 48.70
2007 भिनगा 269113 36.72 23-04-07
इकौना 299903 35.35
2012 भिनगा 319474 64.50 08-02-12
इकौना 336941 58.45
2017 भिनगा 357529 63.10 27-02-17
इकौना 380716 63.49