फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   historical steam engine will be installed at small railway stations in lucknow

लखनऊः छोटे रेलवे स्टेशनों की शोभा बढ़ाएंगे ये ऐतिहासिक स्टीम इंजन

Mon, 26 Oct 2020 12:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Oct 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
historical steam engine will be installed at small railway stations in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजी हुकूमत में चलने वाले ऐतिहासिक स्टीम इंजन लखनऊ के छोटे स्टेशनों की शोभा बढ़ाएंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर इन स्टीम इंजनों को हेरिटेज प्रोजेक्ट के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों पर लगाया जाएगा। रेल मंत्रालय के पास ऐसे स्टीम इंजनों की भरमार है जो अब आउटडेटेड हो चुके हैं और चलन से बाहर हैं।
विज्ञापन


क्योंकि स्टीम इंजनों की जगह डीजल और बिजली से चलने वाले इंजनों ने ले ली है, इसलिए इन इंजनों का कोई पुरसाहाल नहीं है। ऐसे में रेलवे बोर्ड की ओर से हेरिटेज प्रोजेक्ट बनाया गया, जिसमें इन ऐतिहासिक स्टीम इंजनों को रेलवे स्टेशनों की सुंदरता बढ़ाने में इस्तेमाल करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

रेलवे के इतिहास से लोगों को कराया जा रहा रूबरू

इसके बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ऐसे ही एक इंजन को सर्कुलेटिंग एरिया में लगाया गया, जिससे खूबसूरती में चार चांद लग गए। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में भी स्टीम इंजन लगाया गया है। जबकि लोहिया पार्क में भी एक ऐसे ही स्टीम इंजन को लगाकर रेलवे के इतिहास से लोगों को रूबरू कराया जा रहा है।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के एक आला अधिकारी ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर राजधानी के दूसरे छोटे स्टेशनों पर भी स्टीम इंजन को लगाकर स्टेशन की खूबसूरती बढ़ाने की योजना तैयार की गई है। आलमबाग स्थित कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप, लोको वर्कशॉप में ऐसे स्टीम इंजन के अतिरिक्त पुराने समय में इस्तेमाल होने वाली क्रेन, टर्न टेबल (जो मरम्मत के लिए आए स्टीम इंजनों की दिशा बदलने के काम आती थी), लकड़ी की बनी पुरानी बोगियों सहित अन्य ऐतिहासिक हिस्से रखे हुए हैं, जिनका इस योजना के तहत इस्तेमाल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed