{"_id":"6855c15577f77c2e5c0882da","slug":"hip-replacement-surgery-started-in-ram-sagar-mishra-joint-hospital-lucknow-news-c-13-lko1070-1258430-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में कूल्हा प्रत्यारोपण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में कूल्हा प्रत्यारोपण शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में कूल्हा प्रत्यारोपण की सुविधा भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को डॉक्टरों ने एक मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपित करने में सफलता हासिल की।
सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि बाराबंकी के ग्राम कोढ़वा निवासी कल्लू पांडेय के कूल्हे में चोट लग गई थी। अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के डॉ. अशोक कुमार ने मरीज को देखकर कूल्हा बदलने की जरूरत बताई। प्रत्यारोपण में डॉ. अशोक कुमार, डॉ. यूएस लाल, डॉ. सुमित महराज के साथ एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अंशु व फहीम शामिल रहे।
34 फीसदी बढ़े मरीज
डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इससे ओपीडी में मरीज बढ़ रहे हैं। एक महीने में यहां ओपीडी में 34 फीसदी और जांच में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।