हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष सुनील सिंह व बीएसपी के कई बड़े नेता सपा में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी से नाराज चल रहे हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के अध्यक्ष सुनील सिंह ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने अपने दल का सपा में विलय कर दिया। सुनील सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को युवाओं को छलने व उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी व योगी सरकार नौजवानों के सपनों की हत्यारी है। इस सरकार ने किसानों, नवजवानों और कर्मचारियों के सपनों का कत्ल किया है।
सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि नवजवानों को केसरिया झंडा दिखा कर वरगला लिया गया था। कहा कि जिस तरह रामायण काल में भगवा पहन कर सीता का हरण किया गया था उसी भगवे में एक बार फिर छलने का काम किया जा रहा है।
मोहनलालगंज से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े सीएल वर्मा भी सपा में शामिल हो गए। कुमारी चाहत मल्होत्रा ने मतदाता बनने के बाद सपा का दामन थामा, तो पंजाबी विकास मंच के अध्यक्ष दीपक विग भी बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए।
इनके अलावा बसपा के पूर्व मंत्री रघुनाथ शंखवार, बसपा के पूर्व प्रत्याशी आनंद निषाद,गंगाराम पाल व सुरेश रावत बहुजन समाज पार्टी का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।