फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindu Vahini president Sunil Singh and many BSP leaders join SP

हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष सुनील सिंह व बीएसपी के कई बड़े नेता सपा में शामिल

Sat, 18 Jan 2020 04:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Jan 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Hindu Vahini president Sunil Singh and many BSP leaders join SP
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी से नाराज चल रहे  हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के अध्यक्ष सुनील सिंह ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने अपने दल का सपा में विलय कर दिया। सुनील सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को युवाओं को छलने व उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी व योगी सरकार नौजवानों के सपनों की हत्यारी है। इस सरकार ने किसानों, नवजवानों और कर्मचारियों के सपनों का कत्ल किया है।

विज्ञापन


सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि नवजवानों को केसरिया झंडा दिखा कर वरगला लिया गया था। कहा कि जिस तरह रामायण काल में भगवा पहन कर सीता का हरण किया गया था उसी भगवे में एक बार फिर छलने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

Hindu Vahini president Sunil Singh and many BSP leaders join SP
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

मोहनलालगंज से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े सीएल वर्मा भी सपा में शामिल हो गए। कुमारी चाहत मल्होत्रा ने मतदाता बनने के बाद सपा का दामन थामा, तो पंजाबी विकास मंच के अध्यक्ष दीपक विग भी बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए।

इनके अलावा बसपा के पूर्व मंत्री रघुनाथ शंखवार, बसपा के पूर्व प्रत्याशी आनंद निषाद,गंगाराम पाल व सुरेश रावत बहुजन समाज पार्टी का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed