{"_id":"6945b5250801f58d1d024cf5","slug":"hindu-organizations-protested-against-the-failure-to-arrest-the-attackers-lucknow-news-c-13-lko1070-1524477-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू संगठन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू संगठन ने किया प्रदर्शन
Sat, 20 Dec 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद स्थित परम शिवालय परिसर में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के लोग।
मलिहाबाद। भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने के आरोपियों की 48 घंटे में गिरफ्तार न होने से नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने शुक्रवार को मलिहाबाद स्थित परम शिवालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। मामले की जानकारी पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करा दिया।
लखनऊ सांस्कृतिक गौरव संस्थान के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर को मलिहाबाद के ढेढ़ेमऊ गांव में भाजपा कार्यकर्ता पुरवा गांव निवासी अनुपम सिंह पर गोलू, गाजी, दानिश, कामिल, ब्लैक, गोलू व छह अन्य ने फायरिंग की थी। बचने पर आरोपियों ने उन पर असलहे के बट से हमला किया था।
संतोष सिंह का कहना है कि घटना से हिंदू समाज में आक्रोश है। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज होने पर भी गिरफ्तारी न हो पाना अफसोस जनक है। दोषियों को अगर 48 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन में गोशाला प्रमुख उमाकांत गुप्ता, चंद्रशेखर कनौजिया, दुर्गेश प्रताप सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।