{"_id":"5e8be9568ebc3e78b12b3091","slug":"hindu-mahasabha-leader-kamlesh-tiwari-murder-case-police-impose-gangster-on-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, हत्यारों पर लगाया गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, हत्यारों पर लगाया गैंगस्टर
Tue, 07 Apr 2020 08:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Apr 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के नाका के खुर्शीदबाग स्थित हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दो युवकों ने हत्या कर दी। इस मामले में नाका पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को नाका पुलिस ने इन सभी हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, मूलरूप से सीतापुर के महमूदबाद कस्ब निवासी कमलेश तिवारी खुर्शीदबाग में परिवार संग रहते थे। पिछले साल 18 अक्तूबर दोपहर में दो युवक उनसे मिलने आए थे।
इसके बाद घर के अंदर ही तिवारी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या, सबूत छिपाने व जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इस मामले में पुलिस ने अहमदाबाद ग्रीन ब्यू अपार्टमेंट निवासी अशफाक हुसैन, मोईनुद्दीन उर्फ फरीद, पठान रशीद, जिलानी पार्क गुजरात के फैजान मेंबर, सूरत के गांधीनगर जूना डिपो के मोहसीन सलीम शेख, नागपुर टाकली के सैयद आसिम अली, बरेली शाहाबाद के कैफी अली, बरेली के मो. नावेद, लखीमपुरखीरी के पठान मोहल्ला के रईस अहमद, बरेली के मो. आसिफ रजा, फतेहपुर हरगाव के यूसुफ खान, कर्नाटक के पुरानी हुबली निवासी मौलाना मो. जफर सादिक कुप्पेलर को आरोपी बनाया गया था।

पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसीपी कैसरबाग आईपी सिंह के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र भी कोर्ट में पेश किया गया है। इस गिरोह के आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना आवश्यक है।
इस गिरोह का सरगना अशफाक हुसैन है। इस गिरोह के समाज विरोधी क्रियाकलाप को देखते हुए गैंग चार्ट तैयार कर पुलिस आयुक्त लखनऊ सुजीत पांडेय के सामने प्रस्तुत किया गया। जिस पर रविवार को पुलिस कमिश्नर ने मुहर लगा दी। गैंगस्टर की संस्तुति के बाद गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।