फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindu government at the Centre for 12 years, Hindu government in UP for nine years, but cow is still just an animal

Lucknow News: 12 वर्ष से केंद्र, नौ साल से यूपी में हिंदू सरकार, लेकिन गाय आज भी सिर्फ पशु

Thu, 09 Jul 2026 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Hindu government at the Centre for 12 years, Hindu government in UP for nine years, but cow is still just an animal
 फैजुल्लागंज के लॉन में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद।
लखनऊ। 81 दिवसीय गविष्ठी (गो रक्षार्थ धर्मार्थ) यात्रा के क्रम में बुधवार को फैजुल्लागंज के लॉन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष से केंद्र में और नौ वर्ष से यूपी में हिंदू सरकार है, लेकिन गाय आज भी पशु है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गेरुआ कपड़े पहनने वाला, खुद को विरक्त कहने वाला अगर गद्दी पर बैठा हो और उसके बाद भी गाय पशु ही है तो अंग्रेज क्या खराब थे। वे भी तो गाय को पशु ही कहते थे। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि बताओ अंग्रेज और योगी सरकार में क्या अंतर है? फिर कहा कि उस समय आपके पूर्वजों ने नारा दिया था अंग्रेजों भारत छोड़ो। अब नकली हिंदुओं गद्दी छोड़ो का नारा लगेगा। अगर आपने ललकारा तो नकली या तो असली हो जाएंगे या गद्दी छोड़ने पर बाध्य हो जाएंगे। कार्यक्रम की आयोजक लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रभारी पूजा शुक्ला को गोधाम स्थापना की जिम्मेदारी दी गई। भजन संध्या का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने लोगों से सवाल किया कि जितने मंदिर हिंदू सरकार के समय तोड़े गए क्या पहले कभी तोड़े गए थे? मां गंगा पर बोलते हुए प्रधानमंत्री पर तंज कसा। बोले कि कहा था मुझे मां गंगा ने बुलाया है। क्या गंगा की धारा अविरल-निर्मल हो गई? कहा, गंगा की सफाई के नाम पर 42 हजार करोड़ रुपये खजाने से निकाले गए हैं। उन्होंने धर्म और संस्कृति के विरुद्ध बनाए समलैंगिकता के कानून, एडल्टरी, लिव इन रिलेशनशिप आदि कानूनों का जिक्र भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो माता के साथ हो रहा अन्याय
माल। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पीरनगर स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर पर कहा कि गो माता के साथ अन्याय हो रहा है। वह भूख-प्यास से मर रही हैं। गोसंवर्धन की बात करने वाली सरकार कोई ठोस उपाय नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वह गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने और उनकी रक्षा के अभियान पर निकले हैं। इसे पूरा करके रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर में राम भक्तों को होना चाहिए, लेकिन वहां प्रभु राम को न मानने वाले आरएसएस के लोग बैठा दिए गए हैं। (संवाद)

राम मंदिर के दोषियों को बचा रही सरकार
मलिहाबाद। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लोगों को गोरक्षा का संकल्प दिलाया। कहा कि गोसंरक्षण और गोहत्या का समर्थन करने वाले विचार एक साथ नहीं चल सकते। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी के नाम में यादव होने और इसे सपा से जोड़ने के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि किसी व्यक्ति का आकलन उसकी जाति से नहीं, बल्कि कर्म से होना चाहिए। एसआईटी जांच पर भी उन्होंने सवाल उठाए। शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें इस जांच से बड़े खुलासे की उम्मीद नहीं है। यह सिर्फ लीपापोती है। सरकार आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही और व्यवस्था में बैठे लोग ही जवाबदेही से बच रहे हैं। (संवाद)

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed