फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindi students have many employment opportunities

Lucknow News: हिंदी विद्यार्थियों के पास रोजगार के कई अवसर

Wed, 23 Sep 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Hindi students have many employment opportunities
बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मंगलवार को हिंदी कार्यशाला आयोजित हुई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा-कौशल पर आधारित रोजगार के कई अवसर बताए। यह कार्यशाला राजभाषा हिंदी उत्सव के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा थी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने ''हिंदी में रोजगार के विविध अवसर, संभावनाएं एवं चुनौतियां'' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी की पढ़ाई केवल अध्यापन या साहित्य तक सीमित नहीं है। टीवी और रेडियो में समाचार लेखन, प्रस्तुति तथा पटकथा लेखन में अवसर हैं। सिनेमा और मनोरंजन उद्योग में संवाद, पटकथा और सामग्री लेखन भी संभावित क्षेत्र हैं। डिजिटल मीडिया में सामग्री लेखन, विज्ञापन लेखन, सोशल मीडिया सामग्री, ब्लॉग और वीडियो पटकथा लेखन के अवसर बढ़े हैं। पर्यटन, विज्ञापन और निगम क्षेत्र में हिंदी सामग्री, संचार और अनुवाद से जुड़े काम किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. बलजीत श्रीवास्तव, डॉ. संध्या दीक्षित समेत शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed