फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindi gained breadth from the rich tradition of dialects.

Lucknow News: बोलियों की समृद्ध परंपरा से हिंदी को मिली व्यापकता

Wed, 30 Sep 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Hindi gained breadth from the rich tradition of dialects.
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मंगलवार को राजभाषा हिंदी उत्सव के तहत ‘हिंदी के विकास में बोलियों का योगदान : वर्तमान परिप्रेक्ष्य एवं भविष्य की दिशा’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विद्या विंदु सिंह ने कहा कि हिंदी की सामाजिकता और समावेशी प्रकृति ने उसे लगातार समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि हिंदी और उसकी बोलियों को अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता।
विज्ञापन

संगोष्ठी का आयोजन हिंदी प्रकोष्ठ, हिंदुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज और अखिल भारतीय साहित्य परिषद, अवध प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। विवि के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अवधी, भोजपुरी, ब्रज, बुंदेली और मैथिली जैसी लोकभाषाओं ने हिंदी के शब्द भंडार, साहित्य और लोकसंस्कृति को व्यापक बनाया है। डीसीएसके पीजी कॉलेज, मऊ के प्राचार्य प्रो. सर्वेश पांडेय ने तत्सम-तद्भव शब्दों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हिंदी और बोलियों के पारस्परिक संबंध को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed