फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Himachal Pradesh Governor fleet met with an accident in Lucknow Many people were injured

UP News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकराईं, एसीपी सहित कई लोग घायल

Tue, 10 Dec 2024 11:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 11:03 AM IST
सार

राजधानी में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़िया दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। स्टाफ के कई लोग घायल हो गए। वह एयरपोर्ट से निकलकर शहीद पथ से एक कार्यक्रम में जा रहे थे। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Governor fleet met with an accident in Lucknow Many people were injured
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़िया दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में उनके स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। हादसा शहीद पथ स्थित लुलु मॉल के पास हुआ। सुबह 8:10 बजे राज्यपाल लखनऊ एयरपोर्ट से शहीद पथ की ओर रवाना हुए। रास्ते में अचानक उनकी फ्लीट में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। 

विज्ञापन


राज्यपाल एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से शहीद पथ के रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान लुलु मॉल के पास अचानक फ्लीट की कई गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। हादसे में पुलिसकर्मियों समेत कुछ स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। 

विज्ञापन

अफसरों की कार्यशैली पर सवाल

बताया जा रहा है कि फ्लीट के सामने अचानक एक वाहन ने ब्रेक लगा दिया था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे में राज्यपाल सुरक्षित हैं। पुलिस हादसे का कारण पता लगा रही है। हादसे के बाद सुरक्षा में तैनात अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal Pradesh Governor fleet met with an accident in Lucknow Many people were injured
शहीद पथ पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

शहीद पथ पर लगा जाम

फ्लीट में एसीपी गाजीपुर भी शामिल थे। वह भी घायल हुए हैं। उनको दूसरी गाड़ी से भेजा गया है। हादसे की वजह से शहीद पथ पर जाम लग गया है। जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed