फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   highway police on two ways of Uttar Pradesh.

दो राजमार्गों पर होगा 'हाईवे पुलिस' का गठन

Tue, 23 Sep 2014 12:33 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Sep 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
highway police on two ways of Uttar Pradesh.

सूबे के दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर हाईवे पुलिस का गठन होगा। इनमें पहला राष्ट्रीय राजमार्ग-25 लखनऊ से कानपुर है। जबकि दूसरा राष्ट्रीय राजमार्ग-2 मथुरा से चंदौली का है।

विज्ञापन


इन पर हर 40 किलोमीटर की दूरी पर ट्रैफिक आउटपोस्ट बनाए जाएंगे। ये ट्रैफिक आउटपोस्ट यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी करेंगे। दुर्घटना होने पर हाईवे पुलिस घायलों की सहायता के साथ उन्हें पास के अस्पताल भी पहुंचाएगी।
विज्ञापन


विश्व बैंक की सहायता से गठित होने वाले इस हाईवे पुलिस की कमान अपर पुलिस महानिदेशक यातायात के पास होगी। हाईवे पुलिस का गठन भी सड़क सुरक्षा नीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक यातायात विजय प्रकाश ने बताया कि हाईवे पुलिस का कमांड सेंटर यातायात निदेशालय लखनऊ में स्थापित होगा। इसके अधीन दो सब कमांड सेंटर इलाहाबाद व आगरा में स्थापित किए जाएंगे। सब कमांड अपर पुलिस अधीक्षक के नियंत्रण में काम करेगा।

ये होंगे हाईवे पुलिस के कार्य

highway police on two ways of Uttar Pradesh.

हाईवे पुलिस में प्रशिक्षित, सुसज्जित व अनुशासित पुलिस बल तैनात किया जाएगा। हाईवे के सभी थाने जीपीएस पायलेट प्रोजेक्ट के जोड़े जाएंगे। इससे दुर्घटना की तत्काल लोकेशन का पता चल जाएगा।

हाईवे पुलिस के कार्य
-राजमार्गों पर ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराना
-सड़क सुरक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को प्रशिक्षित व जागरूक करना

-घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना
-हादसों के विश्लेषण के लिए साफ्टवेयर बनेगा, जिसमें प्रदेश में हुई दुर्घटनाओं व उसमें घायल व मृतकों का डाटा रखा जाएगा

-दुर्घटना के एकत्रित डाटा का विश्लेषण कराकर कारणों का पता लगाना और उसका समाधान निकालना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed