{"_id":"69ee72639ec2a8a5f40594f4","slug":"highest-wheat-procurement-in-gosainganj-lowest-in-paharpur-daulatpur-lucknow-news-c-13-lko1070-1710489-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोसाईंगंज में सबसे ज्यादा, पहाड़पुर-दौलतपुर में सबसे कम गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोसाईंगंज में सबसे ज्यादा, पहाड़पुर-दौलतपुर में सबसे कम गेहूं खरीद
विज्ञापन
गेहूं खरीद।
लखनऊ। नियमों में सहूलियत देने के बाद भी जिले के पहाड़पुर, दौलतपुर समेत कई गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। वहीं, गोसाईंगंज क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद की स्थिति सबसे बेहतर चल रही है।
जिले में 31 मार्च से गेहूं खरीद जब शुरू हुई तो किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य थी। इसके चलते शुरू में काफी धीमी गति से खरीद हुई। एक सप्ताह पहले रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म कर दी गई, लेकिन राजस्व टीम के सत्यापन के बाद ही किसानों का गेहूं खरीदने की अनिवार्यता के कारण भी इसमें बाधा पड़ी। कहीं साफ्टवेयर की धीमी गति, तो कहीं राजस्व कर्मियों की ढिलाई से खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही थी। शासन ने इसकी भी बाध्यता खत्म की तो अब किसानों ने राहत की सांस ली है और क्रय केंद्रों पर खरीद भी तेज हुई है।
जिले में अब तक 18391.8 क्विंटल गेहूं खरीद हुई है। इसमें से गोसाईंगंज स्थित क्रय केंद्र पर सबसे अधिक 1423 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इसके बाद मोहारीखुर्द में 1360 क्विंटल, रघुनाथखेड़ा में 1318 क्विंटल, सोहावा में 1209.5 क्विंटल और इस्माइलनगर में 1085 क्विंटल किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है। वहीं, पहाड़पुर और दौलतपुर मलिहाबाद में सबसे कम मात्र 10 क्विंटल गेहूं खरीदा जा सका है। मुबारकपुर में 12.5 क्विंटल और शिवलर में 22 क्विंटल ही गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ विपुल कुमार सिंह ने बताया कि जिन क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद कम हुई है, वहां के क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद बढ़ाने और किसानों को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि सभी जगह समान रूप से खरीद सुनिश्चित हो सके।