फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Highest waiting list for train tickets Delhi-Mumbai on Diwali

दिवाली: अब दिल्ली-मुंबई वापस लौटने के लिए ट्रेनों में मारामारी, तत्काल की 4500 सीटों के भरोसे 38 हजार यात्री

Wed, 15 Nov 2023 10:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 15 Nov 2023 10:00 AM IST
सार

यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने मंगलवार को तेजस एक्सप्रेस चलाई। इसमें तीन अतिरिक्त कोच लगे। इससे यात्रियों को राहत मिली। 

विज्ञापन
Highest waiting list for train tickets Delhi-Mumbai on Diwali
तत्काल टिकट बुकिंग

विस्तार

दीपावली बाद दिल्ली-मुंबई लौटना आसान नहीं होगा। रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग है तो महंगे किराये के बावजूद फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें भी फुल हो गईं। अब करीब 38 हजार यात्री तत्काल की 4500 सीटों के भरोसे हैं। बुधवार तक त्योहार मनाने के बाद लखनऊ से लोगों की वापसी शुरू होगी। 15 व 16 नवम्बर को तेजस की चेयरकार में 18, 26 वेटिंग है। शताब्दी की चेयरकार में 77, 48, हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 48, 18 वेटिंग है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 97, 60 तथा लखनऊ मेल की स्लीपर में 202, 140, गोमती की चेयरकार में 21, 25 वेटिंग है। मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में 15, 16 नवंबर को स्लीपर में 130, 109 व थर्ड एसी में 24, 35 एवं गोरखपुर एलटीटी की स्लीपर में 65, 68 व थर्ड एसी में 35, 27 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा, कुशीनगर एक्सप्रेस में भी वेटिंग है।

विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों की वेटिंग छुड़ा रही पसीने
लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली 02569 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल की स्लीपर में 76, 52 व थर्ड एसी में 30, 14 वेटिंग है। 01663 आनंदविहार स्पेशल की स्लीपर में 34, 12 व थर्ड एसी में 12, दो वेटिंग है। 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल की स्लीपर में 70, 51 व थर्ड एसी में 27, 10 वेटिंग है। 04079 वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल की स्लीपर में 15 को 25 व 18 को 84 वेटिंग है। थर्ड एसी में 30 व 23 वेटिंग है। 01675 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार फेस्टिवल स्पेशल की स्लीपर में 15 को 17 व थर्ड एसी में आठ वेटिंग है। 17 नवंबर को वाराणसी-मुंबई स्पेशल की थर्ड एसी में 38, सेकेंड एसी में 21 वेटिंग है। 18 को छपरा-एलटीटी स्पेशल की थर्ड एसी में 13 वेटिंग है। 15 को 05089 आनंदविहार स्पेशल की थर्ड एसी में 964 सीटें खाली हैं। इन पर तेजी से बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन


तीन अतिरिक्त बोगियों से तेजस में राहत
यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने मंगलवार को तेजस एक्सप्रेस चलाई। इसमें तीन अतिरिक्त कोच लगे। जिसमें दो चेयरकार व एक एग्जीक्यूटिव क्लास का होगा। आम दिनों में मंगलवार को यह ट्रेन नहीं चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन और बस देंगी राहत

Highest waiting list for train tickets Delhi-Mumbai on Diwali
वापसी की यात्रा में बसों में भी मारा-मारी होगी। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ से दिल्ली वाया लखनऊ चलेगी स्पेशल ट्रेन
 यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे रविवार को आजमगढ़ से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई थी। यह दोनों दिशाओं से लखनऊ से होकर गुजरी।

यहां मिलेगी बसों की जानकारी
दीपावली बाद बसों से सफर के लिए परिवहन निगम के टोल फ्री नंबर 18001802877 पर यात्री जानकारी ले सकते हैं। आलमबाग अड्डे से चलने वाली बसों के बारे में 8726005891, कैसरबाग की बसों की 8726005893 व चारबाग अड्डे से चलने वाली बसों की जानकारी 8726005892 पर ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed