फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Highest adulteration in salt and milk products

नमकीन और दूध से बने पदार्थों में मिली सबसे अधिक मिलावट

Thu, 24 Oct 2019 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
Highest adulteration in salt and milk products
खाद्य पदार्थ मिलावट

दिवाली के मौके पर जनता को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए एफएसडीए के निरीक्षण में 54 फीसदी नमकीन और 86 फीसदी दुग्ध पदार्थ मानक के अनुसार नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन


17 अक्तूबर से चले अभियान में कुल 3530 निरीक्षण किए गए। इस दौरान 92 हजार किलो सामग्री जब्त की है। इसमें से 16 हजार किलो सामग्री को नष्ट किया गया है। जब्त की गई सामग्री का मूल्य लगभग 85 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


जबकि नष्ट की सामग्री का मूल्य लगभग 20 लाख रुपये हैं। अपर मुख्य सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) डॉ. अनिता भटनागर जैन ने बुधवार को दी। ये अभियान 26 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव एफएसडीए ने बताया कि अभी 1536 छापे मारे गए। 1759 नमूने इकठ्ठे किए गए हैं। झांसी में बड़ी मात्रा में पाम आयॅल और घी जब्त किया गया है। कुशीनगर में 10 हजार किलो मटर की दाल जब्त हुई है। कुछ खाद्य पदार्थों में दूसरी कंपनी के फर्जी लेबल लगाने व कुछ में भविष्य में उत्पादन तिथि के डालने के प्रकरण भी सामने आए हैं। 

अब जांच किए गए नमूनों में 33 फीसदी मानक के अनुसार , 13 फीसदी मिथ्याछाप, 50  फीसदी अधोमानक व 4 फीसदी असुरक्षित पाए गए हैं। मिठाई में 4 फीसदी व अन्यय खाद्य पदार्थों में 14 फीसदी नमूने असुरक्षित पाए गए हैं।

डॉ. अनिता भटनागर जैनने बताया कि नमकीन में अब तक प्रत्येक नमूने की जांच में निर्माण तिथि व एक्सपायरी तिथि न होना पाए गए हैं। दूध के पदार्थों में अधोमानक का प्रतिशत अधिक है। 


दुग्ध पदार्थ अब तक 14 प्रतिशत व नमकीन 46 प्रतिशत मानक के अनुसार पाए गए हैं। उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय उस पर लेबल, उत्पादन और एक्सपायरी तिथि जरूर देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed