{"_id":"5bea6a71bdec221a020c5c80","slug":"highcourt-on-changing-the-name-of-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद को प्रयागराज क्यों किया, हाईकोर्ट ने योगी व केंद्र सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद को प्रयागराज क्यों किया, हाईकोर्ट ने योगी व केंद्र सरकार से मांगा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : amar ujala
इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने प्रदेश और केंद्र सरकार से सात दिन में जवाब मांगा है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस राजेश सिंह चौहान ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है।
विज्ञापन
रिटायर्ड पीसीएस अफसर एवं अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने याचिका में आरोप लगाया कि नाम बदलने में जनहित को ध्यान में नहीं रखा गया। केवल राजनीतिक लाभ पाने के लिए बदला गया है। इसकी वजह से केंद्र व प्रदेश की सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही ने याचिका का विरोध किया है।
कोर्ट ने केंद्र व राज्य के अलावा राजस्व बोर्ड अध्यक्ष व प्रमुख सचिव गर्वनर को भी पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी।