फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Highcourt asks question on protection of lawyers.

अयोध्या मामले पर हाईकोर्ट ने सरकारों से मांगे जवाब

Tue, 27 Oct 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Oct 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Highcourt asks question on protection of lawyers.

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अयोध्या मामले रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े रहे कुछ वकीलों को कोर्ट के पहले के निर्देशों के मुताबिक सुरक्षा न मुहैया कराए जाने के आरोप वाली अर्जी पर केंद्र व राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार के अधिवक्ताओं को पक्ष पेश करने को सरकारों से निर्देश लेने को कहा है।

न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपध्याय और न्यायमूर्ति राजन राय की खंडपीठ ने सोमवार को यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री की वर्ष 2012 से लंबित याचिका पर दिया।
विज्ञापन

दिए थे सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश

Highcourt asks question on protection of lawyers.

याची के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने अर्जी में कहा है कि पहले कोर्ट ने इसी याचिका पर अयोध्या मामले से जुड़े वकीलों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए थे।

जैन के मुताबिक इसके बावजूद कुछ वकीलों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। इसपर अदालत ने 30 अक्तूबर को केंद्र व राज्य सरकार के वकीलों को सरकारों से निर्देश प्राप्त करने को कहा है। जिससे उनका पक्ष पेश हो सके।

साथ ही अदालत ने इन इन दोनों वकीलों से यह भी पूछा है कि मामले संबंधी जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त शख्स के जीवन पर खतरे की आशंका पर पुनर्विचार करने को कौन अधिकृत है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed