Lucknow: मां से मिलने पहुंची राजा भैया की पत्नी तो नहीं खुला गेट, जमकर किया हंगामा, बुलानी पड़ी फोर्स
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह मंगलवार को अपनी मां से मिलने के लिए पहुंची तो घर का दरवाजा नहीं खुला। जिस पर उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विस्तार
प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह मंगलवार रात को लखनऊ में अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचीं लेकिन घर का गेट नहीं खुला। इस पर उन्होंने जमकर हंगामा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्हें रोकने के लिए उनकी बहन साध्वी सिंह ने थाने में फोन कर पुलिस बुला ली जिस पर किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें वापस भेजा गया।
मामला लखनऊ के हजरतगंज इलाके के सिल्वर ओक अपार्टमेंट का है। जहां पर भानवी सिंह की मां अपने पति और बेटी साध्वी सिंह के साथ रहती हैं। मंगलवार की रात को भानवी सिंह उनसे मिलने के लिए पहुंची तो उनकी मां ने घर का दरवाजा नहीं खोला जिस पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास करती हुई दिख रही हैं।
ये भी पढ़ें - अब जमीन, मकान, दुकान खरीदना होगा और महंगा, प्रशासन ने 10 वर्ष के बाद जारी किया नया डीएम सर्किल रेट
ये भी पढ़ें - ग्राउंड रिपोर्ट: लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी में खपाया जा रहा चीन का सोना, हर महीने कमा रहे 15 से 20 करोड़
जब काफी देर तक हंगामा चलता रहा तो उनकी बहन साध्वी सिंह ने मामले की सूचना हजरतगंज थाने में दी जिस पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाया और वापस भेज दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.