फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high voltage drama in assembly of uttar pradesh

‘लटकती लाशें डाल पे, अखिलेश तेरे राज में’

Fri, 20 Jun 2014 09:41 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jun 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
high voltage drama in assembly of uttar pradesh

बृहस्पतिवार को बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में भाजपा और बसपा ने अराजकता की सारी हदें पार कर दीं और सदन की कार्रवाई नहीं चलने दी।

विज्ञापन


जैसी की उम्मीद की जा रही थी सत्र के शुरू होते ही बसपा ने कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर सपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी।

बसपा सदस्यों ने ‘अखिलेश तेरे जमाने में-इज्जत लुटती थाने में’, ‘लटकती लाशें डाल पे, अखिलेश तेरे राज में’, ‘यूपी बन गया दुष्कर्म प्रदेश, जिसके सीएम हैं अखिलेश’ जैसे नारे लिखे बैनर ले रखे थे।

वे ऐसे ही नारे लिखी नीली टोपियां भी पहने थे। कांग्रेस सदस्यों ने भी कानून-व्यवस्था और बिजली संकट के संबंध में नारे लिखे बैनर ले रखे थे।

भाजपाईयों ने की दबंगई

high voltage drama in assembly of uttar pradesh

कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा को छोड़ सभी दलों के सदस्य सदन में पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

भाजपा सदस्य उस दरवाजे को बंद कर धरने पर बैठ गए जहां से अध्यक्ष सदन में प्रवेश करते हैं। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह भाजपा सदस्यों को हटाकर अध्यक्ष को सदन के भीतर पहुंचाया।

सुबह 11 बजे वंदे मातरम् के साथ बजट सत्र का आगाज हुआ। वंदे मातरम् खत्म होते ही सबसे पहले भाजपा सदस्य कानून-व्यवस्था, बिजली संकट आदि को लेकर वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

कांग्रेस सदस्यों ने भी कानून-व्यवस्था और बिजली संकट के संबंध में नारे लिखे बैनर ले रखे थे। रालोद सदस्य गन्ने के बकाये मूल्य के भुगतान की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्‍था पर चर्चा करना चाहते थे भाजपाई

high voltage drama in assembly of uttar pradesh

इसी बीच भाजपा सदस्यों ने अध्यक्ष की पीठ की तरफ भी बढ़ने की कोशिश की जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। भाजपा के सदस्य नियम 311 के तहत सदन की कार्यवाही रोककर कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग कर रहे थे जिसे अध्यक्ष ने नामंजूर कर दिया।

अध्यक्ष के बार-बार समझाने और अनुरोध के बाद भी विपक्षी सदस्य वेल में डटे रहे। अध्यक्ष का कहना था कि प्रश्न प्रहर के बाद नियम 56 के तहत दी गई नोटिसों को सुनेंगे लेकिन सदस्य वेल से नहीं हटे।

लगभग आधा घंटा तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। 11.30 बजे अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। अन्य दलों के सदस्य तो अपनी जगह पर आ गए लेकिन भाजपा सदस्य वेल में ही धरने पर बैठ गए।

12.20 पर सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा सदस्य फिर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन

अपनी बात नहीं रख सके बसपाई

high voltage drama in assembly of uttar pradesh

शोर-शराबे के बीच संसदीय कार्य मंत्री मो. आजम खां ने उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (संशोधन) अध्यादेश, उप्र मूल्य संवर्धित कर (संशोधन) अध्यादेश व उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अध्यादेश सदन के पटल पर रखा और प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने सूचनाएं पढ़ीं।

अध्यक्ष ने सदन को 12 सदस्यों के इस्तीफे की सूचना दी और स्वीकृत किए गए कार्य स्थगन प्रस्तावों की जानकारी देते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर दिए गए नोटिस पर बोलने के लिए नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम पुकारा।

मौर्य बोलने लगे तो वेल में खड़े भाजपा सदस्य उनके नजदीक आ गए। इस पर बसपा सदस्यों ने आगे जाकर मौर्य के पास से भाजपा सदस्यों को हटाया।

सदन अव्यवस्थित होने की वजह से मौर्य बोल नहीं पाए और बार-बार अध्यक्ष से सदन को व्यवस्थित करने का अनुरोध करते रहे। हंगामा जारी देख अध्यक्ष ने एजेंडे के शेष बिंदुओं को निपटाने के बाद कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed