फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High tension wire broken, death of teenager and middle-aged, did not stop electricity

Barabanki : हाईटेंशन तार टूटा, चपेट में आए किशोर व अधेड़ की मौत, सूचना देने के बावजूद बंद नहीं की बिजली

Tue, 16 Aug 2022 10:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Aug 2022 10:27 PM IST
सार

देशराज के भाई हंसराज ने तहरीर में आरोप लगाया कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने लाइनमैन से लेकर पावर हाउस तक फोन मिलाया, मगर किसी ने रिसीव नहीं किया। आधे गांव में जर्जर तारों व खंभों के सहारे बिजली आपूर्ति करके लोगों की जान खतरे में डाली जा रही है।

विज्ञापन
High tension wire broken, death of teenager and middle-aged, did not stop electricity
बाराबंकी में हादसा

विस्तार

बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से मंगलवार को एक किशोर व अधेड़ की मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन का तार पेड़ गिरने से टूटकर चक मार्ग व खेत में गिर गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन को दी थी, लेकिन न तो कोई कर्मचारी ठीक करने पहुंचा और न ही बिजली आपूर्ति बंद की गई। मृतक के भाई ने बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


ददौरा गांव से लालूपुर जाने वाले चक मार्ग के किनारे से जा रही हाईटेंशन लाइन सोमवार को आंधी-पानी के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से टूट गया था। मंगलवार को मवेशी हांकने खेत में पहुंचे ददौरा के देशराज (50) इसकी चपेट में आ गए। उन्हें तड़पता देख गांव के ही किशोर लवकुश (15) ने उनका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की, मगर वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वाले यह देखकर आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ बीनू सिंह व थाना प्रभारी संतोष सिंह ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला शांत कराया। देशराज के भाई हंसराज ने तहरीर में आरोप लगाया कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने लाइनमैन से लेकर पावर हाउस तक फोन मिलाया, मगर किसी ने रिसीव नहीं किया। आधे गांव में जर्जर तारों व खंभों के सहारे बिजली आपूर्ति करके लोगों की जान खतरे में डाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed