फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High-tension line wire snapped and fell on a house; appliances burnt out.

Lucknow News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घर पर गिरा, उपकरण जले

Fri, 18 Sep 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
High-tension line wire snapped and fell on a house; appliances burnt out.
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घर पर गिरा।
चिनहट। चिनहट के लौलाई उपकेंद्र इलाके में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर अयान के घर पर गिर गया। इससे घर के बिजली उपकरण जल गए। अयान के परिजनों ने बताया कि लाइन टूटने के कारण वोल्टेज हाई हो गया, जिससे घर की वायरिंग, सर्विस तार व उपकरण धमाके के साथ क्षतिग्रस्त हुए। परिजनों ने बताया कि जर्जर तार बदलने के लिए पहले भी जेई-एसडीओ से अनुरोध किया गया था, मगर सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार शाम को वहीं जर्जर लाइन का तार टूट गया।
विज्ञापन

जिस घर पर यह तार गिरा, उसमें परिवार के चार सदस्य रहते हैं। तार टूटने की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी रात 8 बजे तक कोई उसे सही करने नहीं आया, जिससे आसपास का इलाका बिजली संकट की चपेट में रहा। अधिशासी अभियंता धीरज यादव ने बताया कि टूटी लाइन को जोड़ने के लिए जेई, एसडीओ मौके पर मौजूद हैं। मगर उपभोक्ता काम करने नहीं दे रहा। इसके कारण पुलिस बुलानी पड़ी, तब तार जोड़ने की प्रकिया पूरी की जा सकी।

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घर पर गिरा।

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घर पर गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed