{"_id":"69792fc633bd04b2dd0908cc","slug":"high-speed-car-rams-into-shop-teenager-injured-lucknow-news-c-13-knp1002-1578518-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, किशोर घायल
Wed, 28 Jan 2026 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। काकोरी में 26 जनवरी की रात मोहान रोड पर तेज रफ्तार कार दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान के भीतर मौजूद 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान और मकान के पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
घायल किशोर तरुण के पिता बबलू रावत के मुताबिक, सोमवार रात आठ बजे मोहान रोड पर उन्नाव की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार शिवरी चौराहे के पास उनके बड़े भाई श्यामू रावत की दुकान में जा घुसी। उस समय दुकान में मौजूद तरुण का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार गद्दी खेड़ा निवासी नौशाद चला रहा था और वह नशे में धुत था। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के अनुसार कार को कब्जे में लेकर चालक नौशाद की तलाश की जा रही है।