{"_id":"5ca5b4bbbdec2213e54bb1df","slug":"high-security-number-plates-will-be-necessary-on-vehicles-made-after-1st-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल के बाद बने वाहनों पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ये होगी विशेषताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल के बाद बने वाहनों पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ये होगी विशेषताएं
Thu, 04 Apr 2019 01:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
ऐसी होगी नंबर प्लेट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में इस वर्ष पहली अप्रैल से बने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य होगा। हालांकि वाहन खरीदने वालों को इसके लिए अलग से कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। ऑटोमोबाइल कंपनियां हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का खर्चा वाहन की कीमत में ही शामिल करेंगी। वहीं, यह नंबर प्लेट लगाने की जिम्मेदारी वाहन बेचने वाले डीलरों को सौंपी गई है।
परिवहन विभाग ने परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना के आधार पर प्रदेश में नई व्यवस्था को लागू कर दिया है। इस बाबत बुधवार को लखनऊ के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में डीलरों के साथ में बैठक की और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की जिम्मेदारी सौंपी।
ऐसे लगाएंगे डीलर नंबर प्लेट
राघवेंद्र सिंह के मुताबिक वाहन कंपनियां हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के लिए अधिकृत वेंडर नियुक्त करेगी। यह वेंडर नंबर प्लेट तैयार करके वाहन डीलरोें को देगा। डीलर जो वाहन बेचेंगे, उसे आरटीओ का रजिस्ट्रेेशन सर्टिफिकेट देते समय उस पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जाएगा।

वेंडर ही बनाएगा दूसरी नंबर प्लेट
वाहन पर लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट टूटने की स्थिति में दूसरी प्लेट भी वही वेंडर बनाएगा, जिसने पहली बनाई थी। हालांकि यह नंबर प्लेट डीलर के जरिये ही बनेगी, पर वाहन मालिक को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
आसानी से पकड़ में आएंगे वाहन
परिवहन विभाग मुख्यालय के संभागीय परिवहन अधिकारी (आईटी) संजय नाथ झा के मुताबिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने के बाद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने वाले वाहन आसानी से पकड़ में आ जाएंगे। चूंकि इस प्लेट में नंबर लेजर से अंकित किए जाते हैं, जिससे खुफिया कैमरे उसे आसानी से स्कैन कर लेते हैं।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की विशेषताएं
प्लेट पर बाईं तरफ बीच में नीले रंग से अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा।
प्लेट पर क्रोमियम बेस एक हॉलोग्राम होगा।
प्लेट पर सात अंकों का आईडी नंबर होगा।
प्लेट के कोने राउंड होंगे। इसके ऊपर लेजर से नंबर लिखे होंगे।
प्लेट एक बार वाहन में लग जाएगी तो उसे खोला नहीं जा सकेगा।