फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High security number plate will be installed on vehicles before April 1 -19

एक अप्रैल-19 के पहले के वाहनों पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Sat, 04 Jan 2020 10:59 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Jan 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
High security number plate will be installed on vehicles before April 1 -19
सांकेतिक तस्वीर
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक अप्रैल-19 से पूर्व खरीदे गए दोपहिया, चार पहिया और व्यवसायिक समेत सभी पुराने वाहनों पर लगाई जाएगी। इस संबंध में सोमवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ ऑफिस में वाहन डीलरों की बैठक बुलाई गई है। 
विज्ञापन


 एक अप्रैल 2019 के बाद खरीदे गए सभी वाहनों पर डीलरों की ओर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा रही हैं। इसलिए एक अप्रैल से पूर्व खरीदे गए सभी वाहन मालिकों को आवेदन करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


इसके लिए डीलर ऑनलाइन पोर्टल बनाएंगे, जहां फीस जमा करने के बाद गाड़ी का विवरण देकर टाइम स्लॉट लेकर नंबर प्लेट लगवाई जा सकेगी। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अभी कोई कीमत तय नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को होने वाली बैठक में कीमत समेत अन्य बिंदुओं पर बातचीत की जाएगी। आरटीओ कार्यालय के अनुसार एक अप्रैल, 2019 से पहले करीब 23 लाख पंजीकृत वाहन हैं। इसमें 17 लाख दोपहिया, 5 लाख चार पहिया और एक लाख व्यावसायिक व दूसरे वाहन शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed