फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High school student committed suicide after playing blue whale game

हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगाई, ब्ल्यू व्हेल गेम खेलने की आशंका

Wed, 13 Sep 2017 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Sep 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
High school student committed suicide after playing blue whale game
blue whale suicide - फोटो : HT

कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी निवासी हाईस्कूल छात्र आदित्य (18) ने मंगलवार दोपहर घर के सेकेंड फ्लोर स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


परिवारीजन देर रात तक घटना छिपाए रहे। लोगों में आदित्य के ब्ल्यू व्हेल सुसाइड चैलेंज गेम के शिकंजे में फंसा होने की आशंका जताई है।

हालांकि, परिवारीजनों ने इससे इन्कार किया है। पुलिस आदित्य के कंप्यूटर और लैपटॉप की छानबीन कर रही है।

इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय ने बताया कि आदित्य के पिता मनीष कुरील पीएचसी उतरेठिया में बेसिक हेल्थ वर्कर हैं। घर पर मां सुशीला के अलावा चाचा सुनील, चाची मीना, चाचा रवीश रहते हैं। 
विज्ञापन


आदित्य पढ़ाई में कमजोर था। वह न्यू पब्लिक स्कूल में पढ़ता था पर कई बार फेल होने के चलते स्कूल छोड़ा। फिलवक्त वह कानपुर से हाईस्कूल की प्राइवेट पढ़ाई कर रहा था और हजरतगंज में कोचिंग में भी जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम पांच बजे पिता ड्यूटी से लौटे और मां को साथ लेकर बाजार चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो आदित्य नजर नहीं आया। मां सुशीला उसे ढूंढ़ते हुए मकान के सेकेंड फ्लोर पर कमरे में पहुंची तो भीतर का नजारा देखकर चीख निकल गई।

आदित्य का शव पंखे से लटका हुआ था। चीखें सुनकर आए परिवारीजनों ने फंदा काटकर शव उतारा और पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया।

आदित्य की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों ने खुदकुशी के मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। इस बीच पड़ोस के लोगों में आदित्य के ब्ल्यू व्हेल सुसाइड चैलेंज गेम के शिकंजे में फंसे होने की चर्चा शुरू हो गई।

लोगों का कहना था कि खतरनाक गेम खेलते हुए ही आदित्य ने फांसी लगाई है। रात नौ बजे ब्ल्यू व्हेल गेम के चक्कर में खुदकुशी की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आदित्य के हाथों में मछली और कट के निशान देखे पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला।

मां के दुपट्टे से बनाया था फंदा

आदित्य ने मां के दुपट्टे से फंदा बनाया था। पुलिस ने बताया कि उसने बेड पर कुर्सी रखी और पंखे से फंदा बांधा। इसके बाद कुर्सी पर खडे़ होकर ही फंदे से झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed