{"_id":"597399124f1c1b02158b46d6","slug":"high-school-girl-pregnant-by-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल की छात्रा को शादी का झांसा देकर किया गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईस्कूल की छात्रा को शादी का झांसा देकर किया गर्भवती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालकटोरा क्षेत्र में एक युवक ने विधवा मां के साथ रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही युवती से दोस्ती बनाई। उसके हालात पर सहानुभूति जताते हुए शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा।
विज्ञापन
गर्भवती होने के चार महीने बाद युवती को भनक लगी। उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इन्कार के साथ धमकाकर गर्भपात कराने की कोशिश की। बुरी तरह घबराई युवती ने मां को जानकारी दी। गुस्साई मां ने बेटी को फटकारा, फिर युवक के घर जाकर इज्जत की दुहाई देते हुए गिड़गिड़ाई।
विज्ञापन
युवक ने शादी के लिए हामी भरी, पर उसके पिता ने दहेज में दस लाख की मांग रख दी। महिला सात महीने की गर्भवती बेटी को लेकर थाने पहुंची। दरोगा ने फटकार लगाकर भगा दिया। इंस्पेक्टर के आदेश पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर तालकटोरा विजयसेन सिंह ने बताया कि एक युवती ने राजाजीपुरम के शिवाजीपुरम निवासी प्रखर मिश्रा पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण, गर्भपात के लिए धमकाने, गालीगलौज, पिटाई व उसके पिता प्रकाश नारायण मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
युवती का कहना है कि पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। मां किसी तरह घर का खर्च चला रही हैं। हाईस्कूल की व्यक्तिगत छात्रा की दो साल पहले दूसरे मोहल्ले में रहने वाले प्रखर से दोस्ती हुई थी।
उसने हालात पर सहानुभूति जताते हुए युवती के घर आवागमन शुरू कर दिया। शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने लगा। गर्भवती होने पर जब युवती ने शादी की बात की तो उसने इन्कार के साथ गर्भपात के लिए डराया-धमकाया और मार-पीट की। परेशान युवती ने जून के अंत में हिम्मत जुटाकर मां को आपबीती सुना डाली।
मां के होश उड़ गए। उसने युवती को फटकारा। मर्म समझने के बाद उसे साथ लेकर प्रखर के घर पहुंची। उसके पिता को बेटे की करतूत बताई और इज्जत की दुहाई देकर बेटी की शादी का प्रस्ताव रखा।
आरोप है कि मां-बेटी को रोते देख प्रखर शादी के लिए राजी हुआ लेकिन, पिता ने दहेज में दस लाख रुपये व मकान की मांग कर दी। प्रखर के राजी होने पर युवती की मां ने आर्यसमाज मंदिर गणेशगंज में 21 जुलाई को शादी की बुकिंग कर दी।
इस बीच प्रखर ने बुधवार देर रात दोस्तों को साथ लेकर उनके घर पर धावा बोला। जानमाल की धमकी से डरी मां-बेटी दरवाजा भीतर से बंद किए कमरे में दुबकी रहीं। अगले दिन तालकटोरा थाने पहुंचीं। दरोगा ने फटकार कर भगा दिया।
एक सामाजिक कार्यकर्ता को साथ लेकर मां-बेटी ने शुक्रवार को एसएसपी के कैंप ऑफिस में गुहार लगाई। मामले का पता चलने पर इंस्पेक्टर ने केस दर्ज कराया और प्रखर की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के डॉक्टरी मुआयने की कार्रवाई के साथ फरार प्रखर की तलाश की जा रही है।