फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High-Performing Participants Honored

Lucknow News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी सम्मानित

Sun, 03 May 2026 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
High-Performing Participants Honored
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में प्रो. बोनो क्लब की ओर से ‘न्याय तक पहुंच की पुनर्कल्पना: वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र और प्रो. बोनो विधिक सेवाओं की भूमिका’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को आयोजित किया गया। इस दौरान शोध कार्यों की सराहना करते हुए 36 टीमों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी दिल्ली के उज्ज्वल सिंह और विदुषी चित्रावंशी को भी सम्मानित किया गया। प्रो. आलोक कुमार यादव ने वर्तमान कानूनी व्यवस्था की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इलाहाबाद उच्च न्यायालय (लखनऊ पीठ) के न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने न्याय तक सुलभ पहुंच, कानूनी नैतिकता और युवा कानूनविदों की जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति अमर पाल सिंह, प्रदेश के अपर महाधिवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिवक्ता व अपर महाधिवक्ता प्रीतिश कुमार, एडवोकेट देश दीपक सिंह, डॉ. तरुण सक्सेना ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed