फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High level committee formed for national highways in Uttar Pradesh.

National Highway: यूपी में अब आसानी से दूर हो सकेंगी राष्ट्रीय राजमार्गों की बाधाएं, हाई लेवल कमेटी गठित

Sat, 09 Jul 2022 07:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Jul 2022 07:30 PM IST
सार

यूपी में राष्ट्रीय राजमार्गों की बाधाएं दूर करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग व ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव और प्रमुख मुख्य वन संरक्षक बतौर सदस्य शामिल होंगे।

विज्ञापन
High level committee formed for national highways in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में राष्ट्रीय राजमार्गों की बाधाएं अब आसानी से दूर हो सकेंगी। इनसे संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी गठित कर दी गई है। इसमें उन विभागों के प्रमुख सचिवों को भी रखा गया है, जिनसे संबंधित एनओसी इन सड़क परियोजनाओं के लिए दी जानी हैं।

विज्ञापन


इस मुद्दे को 27 जून और दो जुलाई के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। हाई लेवल कमेटी के गठन के बाबत शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से प्रदेश में बड़े पैमाने पर राजमार्ग बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि परियोजनाओं के निर्माण से पूर्व आने वाली बाधाओं एवं समस्याओं का समय रहते समाधान कर लिया जाए। इससे परियोजना पूरी किए जाने में निर्धारित समयसीमा का पालन हो सके।
विज्ञापन


उच्चस्तरीय कमेटी में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग व ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव और प्रमुख मुख्य वन संरक्षक बतौर सदस्य शामिल होंगे। प्रकरण के अन्य विभागों से संबंधित होने की स्थिति में उन विभागों के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव को भी बैठकों में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा। विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग और मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय मार्ग), लोक निर्माण विभाग बैठकों का समन्वय करेंगे और वे ही कार्यवृत्त भी जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed