{"_id":"5c0f6c49bdec22415d45a6bb","slug":"high-court-stayed-cbi-investigation-in-assistant-teachers-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबर: हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच पर लगाई रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 की सीबीआई जांच के इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के एकल जज के इस निर्णय पर हाईकोर्ट की दो जजों की पीठ ने रोक लगा दी है। इसके तहत सीबीआई जांच पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में 68,500 सहायक शिक्षकों की 2018 में हुई भर्ती की सीबीआई जांच के 1 नवंबर को आए इस आदेश के खिलाफ प्रदेश सरकार ने विशेष अपील दायर की थी। इसकी सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और जस्टिस मनीष माथुर ने एकल जज के इस पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को चली करीब दो घंटे की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया हैं। वहीं, राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राघवेंद्र पेश हुए। 21 दिसंबर को याचिका पर हाईकोर्ट अपना निर्णय सुना सकता है। इससे पहले हाईकोर्ट ने उन सभी 41 याचियों को पक्षकार बनाने के लिए कहा है, जिनकी याचिकाओं पर पुराना निर्णय दिया गया था।
विज्ञापन
यह थी सरकार की प्रार्थना
सरकार ने विशेष अपील में हाईकोर्ट की एकल पीठ का सीबीआई जांच का आदेश निरस्त करने की प्रार्थना की थी। साथ ही अन्य आदेशों पर भी रोक के लिए निवेदन किया था।