फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court raises questions on bulandshahr gangrape

बुलंदशहर रेपकांड पर हाईकोर्ट ने अखिलेश सरकार को घेरा, पूछे ये सवाल

Tue, 09 Aug 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद-लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद-लखनऊ Updated Tue, 09 Aug 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
high court raises questions on bulandshahr gangrape
डेमो प‌िक

बुलंदशहर रेप कांड को लेकर हाईकोर्ट ने गहरी चिंता जताई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि इस प्रकार की घटनाएं मामूली नहीं होती हैं। इससे पता चलता है कि कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है। ऐसा चलता रहा तो जनता का भरोसा कानून पर से उठ जाएगा। 

विज्ञापन


घटना पर स्वत: संज्ञान लेने के बाद सोमवार को मुख्य न्यायाधीश दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने कहा कि हम इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश देंगे। सरकार बताए कि सीबीआई जांच में उसे क्या आपत्ति है या सरकार स्वयं इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दे। वहीं, प्रदेश सरकार ने कहा है कि अगर हाईकोर्ट आदेश करे तो वह सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


पीठ ने बुधवार, 10 अगस्त को महाधिवक्ता से सरकार का पक्ष रखने के लिए कहा है। पीठ ने कहा कि सिर्फ सीबीआई जांच का आदेश देकर केस बंद नहीं किया जाएगा बल्कि हम लगातार इस प्रकरण और महिलाओं की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने भी यह स्वीकार किया कि घटना शर्मनाक है और सरकार इसे लेकर बेहद गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘क्या राजनीतिक दल से संबंधित हैं अधिकारी?’

high court raises questions on bulandshahr gangrape
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस जांच कर रही है। अदालत ने महाधिवक्ता को दो दिन में बताने को कहा है कि राजमार्गों पर सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं। घटना में शामिल अपराधियों की सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि की भी जानकारी मांगी गई है। यदि उनका किसी राजनीतिक दल से संबंध है तो इसकी जानकारी अदालत को दी जाए। 

पीठ ने एसपी बुलंदशहर को इस मामले में जांच की प्रगति बताने को कहा है। यह भी पूछा है कि राजमार्गों पर सुरक्षा के क्या प्रबंध हैं, क्या उचित स्थान पर चेक पोस्ट बने हैं और नियमित पेट्रोलिंग होती है या नहीं।

महाधिवक्ता ने बताया कि तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस पर पीठ ने कहा, वह तीनों संदिग्ध हैं अभियुक्तों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, वह क्यों नहीं हो पा रही है। इस मामले को लेकर लखनऊ खंडपीठ में भी याचिका दाखिल है जिसकी पत्रावली पीठ ने इलाहाबाद तलब कर ली है। याचिका पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी।

पढ़ें हाईकोर्ट के सवाल

high court raises questions on bulandshahr gangrape
डेमो प‌िक

वहीं, हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने भी बुलंदशहर गैंगरेप मामले की जांच सीबीआई से करवाने के लिए दाखिल याचिका पर प्रदेश सरकार से सात दिन में जवाबी हलफनामा मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को निर्धारित की है। 

इस मामले में संस्था द्वारा दाखिल याचिका में याची अधिवक्ता प्रिंस लेनिन ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने का आग्रह किया था। उनका यह भी आग्रह था कि प्रदेश के राजमार्गों की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। अपर महाधिवक्ता बुलबुल गोदियाल ने हाईकोर्ट में कहा कि याची का पुलिस की जांच पर भरोसा न जताया जाना सीबीआई को जांच देने की वजह नहीं हो सकती। 

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हाईकोर्ट सीबीआई जांच के लिए निर्देश देता है तो ऐसा करने में प्रदेश सरकार को कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। जस्टिस अमरेश्वर प्रताप साही और जस्टिस डॉ. विजय लक्ष्मी की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को सुनकर कहा कि प्रदेश सरकार पूरे मामले पर एक समुचित जवाबी हलफनामा एक सप्ताह के अंदर दायर करे।

हाईकोर्ट के गंभीर सवाल
1- जांच सीबीआई को सौंपने में क्या आपत्ति है
2- घटना क्यों हुई, इसका जिम्मेदार कौन है
3- अपराधियों की सामाजिक, राजनीतिक पृष्ठभूमि
4- अपराधियों का किसी पार्टी से संबंध तो नहीं है
4- अब तक क्या जांच हुई, कितने लोग गिरफ्तार हुए
5- पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए क्या कदम उठाए
6- हाईवे पर अपराध रोकने के लिए क्या उपाय किए हैं
7- राजमार्गों पर अपराध रोकने के लिए क्या योजना है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed