प्रतापगढ़ के पट्टी से सपा विधायक राम सिंह का निर्वाचन हाईकोर्ट ने किया रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सपा विधायक राम सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। वह प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा से एमएलए थे।
सन 2012 में यूपी विधानसभा चुनाव में सपा से उम्मीदवार राम सिंह का भाजपा से कई बार विधायक रहे मोती सिंह के साथ मुकाबला था।
इस चुनाव में मोती सिंह 156 वोटों से मोती सिंह से हार गए थे। चुनाव परिणाम आने के बाद मोती सिंह ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी।
मोती सिंह के समर्थकों का कहना था कि पोस्टल वोटों की भी गिनती करवाई जाए। मोती सिंह के वकील का कहना था कि 955 वोट गलत तरीके से कैंसिल कर दिए गए हैं। गणना में मोती सिंह को 61,278 वोट मिले थे।
कोर्ट ने मोती सिंह की अपील स्वीकार कर ली थी जिस पर फैसला देते हुए राम सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। इस मामले में तत्कालीन डीएम, एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को भी दोषी मानकर कार्रवाई की बात कही है।
मतगणना में हुआ था बवाल
बता दें कि इस चुनाव में मतगणना के वक्त बवाल भी हुआ था। पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी थी।
बता दें कि मोती सिंह भाजपा से 1996, 2002 और 2007 में एमएलए रह चुके हैं।
जहां कोर्ट के इस फैसले से सपा को करारा झटका लगा है वहीं भाजपा में खुशी की लहर है।