फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 PPS officers transferred in UP see full list

PPS Transfer In UP: यूपी में 25 पीपीएस अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

Thu, 22 May 2025 06:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 06:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में शासन ने गुरुवार को 25 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आगे पढ़ें देखें किसे कहां जिम्मेदारी दी गई है? 

विज्ञापन
25 PPS officers transferred in UP see full list
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शासन ने गुरुवार को 25 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह को अमेठी से कुशीनगर भेजा गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह-V को अमरोहा से महोबा भेजा गया है। 

विज्ञापन

 
पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र सिंह अभी तक अयोध्या में तैनात थे। अब इन्हें औरैया भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह को बदायूं से अमरोहा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक हरीश सिंह भदौरिया बागपत में तैनात थे। अब इन्हें पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) मथुरा की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात स्वतंत्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।  गाजीपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक बलराम को भदोही भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक स्नेहा तिवारी को झांसी से चंदौली भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर देहात में तैनात पुलिस उपाधीक्षक तनु उपाध्याय को सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर भेजा गया है। शिवाजी सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र, लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है।  

पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिंह-।। को मथुरा से बिजनौर भेजा गया है। प्रवीण मलिक को पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक रामसूरत सोनकर को प्रतापगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक, यूपीपीसीएल, लखनऊ में जिम्मेदारी मिली है। 

पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल को सोनभद्र से अंबेडकरनगर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार तोमर को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र लखनऊ में जिम्मेदारी मिली ही। पुलिस उपाधीक्षक श्रेष्ठा को शामली से बागपत भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक नीरज सिंह को सहारनपुर से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र, लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है। 

सीतापुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात अमित कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर बनाया गया है।  

गाजियाबाद में मंडलाधिकारी (वीके) के रूप में तैनात देवेंद्र कुमार-। को सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक भरत पासवान को औरैया से श्रावस्ती भेजा गया है। 
 
पुलिस उपाधीक्षक प्रिता को बागपत से पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक भरत कुमार सोनकर को बिजनौर से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र, लखनऊ भेजा गया है।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक अंकित तिवारी को मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी, सीतापुर भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed