{"_id":"5afc820d4f1c1bd7408b5d71","slug":"high-court-asks-government-what-government-is-doing-to-stop-chinese-manja","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझा पर रोक के लिए क्या कर रही सरकार: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझा पर रोक के लिए क्या कर रही सरकार: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 May 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज मांझा से लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस दिशा में क्या कार्रवाई कर रही हैं और उस पर कैसे अमल करेंगी, दो सप्ताह में इसका जवाब दाखिल किया जाए। अदालत ने अगली सुनवाई चार जुलाई को तय की है।
विज्ञापन
चाइनीज मांझा के उत्पादन व इस्तेमाल पर प्रतिबंध के लिए मोतीलाल यादव की तरफ से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति विक्रमनाथ व न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन की खंडपीठ ने ये आदेश दिए।
विज्ञापन
राज्य सरकार की तरफ से मुख्य स्थायी अधिवक्ता रमेश पांडे ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने 16 नवंबर 2017 को ही चाइनीज मांझा के निर्माण, प्रयोग और उसे स्टॉक किए जाने को पूरी तरह से प्रतिबंधित करते हुए शासनादेश जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने पीठ के समक्ष शासनादेश भी पेश किया। इस पर अदालत ने कहा कि शासनादेश पर प्रभावी अमल क्यों नहीं हो रहा? यह शासनादेश है या रद्दी कागज?