फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hidden jamaatis continue to found in homes and mosques of up

यूपी : घरों और मस्जिदों में छिपे जमातियों के मिलने का सिलसिला जारी

Thu, 09 Apr 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
hidden jamaatis continue to found in homes and mosques of up
tablighi jamaat - फोटो : PTI (File)

प्रदेश की मस्जिदों व घरों में छिपे जमातियों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। वहीं राजधानी में कोरोना पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आए करीब 50 लोग गायब हैं। इनकी सूची स्वास्थ्य विभाग ने तैयार करवाई है। विभाग व प्रशासन की टीम इनकी तलाश में जुटी है। इनमें कई कोरोना पॉजिटिव आए थे। जमातियों के संपर्क में आए 45 लोगों को अब तक क्वारंटीन किया गया है।  वहीं सीतापुर में खतरा लगातार बढ़ रहा है। दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिले आठ जमातियों के संपर्क में आने वाले दो और लोग संक्रमित मिले।

विज्ञापन


रामपुर में पांच जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले
मुरादाबाद से उत्तराखंड जाते समय टांडा में रोककर क्वारंटीन किए गए 11 जमातियों में से पांच की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद बाकी बचे छह जमातियों को टांडा सीएचसी से रामपुर के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनके सैंपल दो दिन के बाद फिर से जांच को भेजे जाएंगे। एक साथ पांच कोरना पॉजिटिव के मामले आने के बाद टांडा तहसील को सील कर सैनिटाइज किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


बागपत : नेपाल का एक जमाती कोराना पॉजिटिव
बागपत जिले में कोरोना संक्रमण का तीसरा मामला मिला है। स्क्रीनिंग सेंटर में रखे गए नेपाल के 28 जमातियों में एक युवक को भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। शामली में कोरोना संक्रमित मिले जमातियों के संपर्क में आए 19 लोगों समेत 20 के सैंपल लिए गए है। इन सभी सैंपल को जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया है। मेरठ में 474 जमाती निगरानी में, इनमें 321 निजामुद्दीन से आए हुए हैं। 12 पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर : देवबंद मदरसे से लौटा युवक मिला संक्रमित
जौनपुर में अब तक 107 जमाती मिले हैं। सहारनपुर के देवबंद मदरसे से लौटा बुधवार को बदलापुर तहसील क्षेत्र का 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह सहारनपुर के देवबंद मदरसे का छात्र है। 28 मार्च को वह घर आया था। इस युवक के साथ आए वाराणसी के दो युवकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पांच अप्रैल को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए सैंपल जांच को भेजा गया था।  मऊ में 119 जमातियों में से 20 के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें 15 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। मिर्जापुर में दो पॉजिटिव जमातियों के परिवार के 17 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई थी। अभी दो जमातियों समेत पांच की रिपोर्ट का इंतजार है। भदोही जिले में मरकज से आए 11 बांग्लादेशियों समेत 14  को क्वारंटीन किया गया है। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

कानपुर देहात : जमातियों के संपर्क में आए 18 की रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना पॉजिटिव पाए गए जमातियों के संपर्क में आए कानपुर देहात जिले के 32 लोगों के सैंपलों में बुधवार को 18 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शासन के निर्देश पर जिले से मलेरियारोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की 20 हजार गोलियां भेजी गई हैं। औरैया में चार पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आए 11 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सभी के सैंपल भेजे गए हैं। वहीं फर्रुखाबाद में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में टावरों के दायरे में आए जिले के 122 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया गया है।

जमाती व उसके सपंर्क में आए 12 की रिपोर्ट निगेटिव
संतकबीरनगर। मरकज दिल्ली से आए प्रयागराज के एक जमाती को रविवार की रात दुधारा पुलिस ने ऊंचहरा कला गांव से पकड़ा था। युवक के संपर्क में आए 11 अन्य लोगों का भी पुलिस ने चिह्नित किया था। इन सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। इनके लार की जांच मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजी गई थी। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 

पहाड़ी राज्यों में भी जमातियों पर नजर

उत्तराखंड : हरिद्वार में दो जमाती और पॉजिटिव
हरिद्वार में दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों दिल्ली से लौटकर मेरठ गए थे। वहां से लौटते ही उन्हें 1 अप्रैल को कलियर में आइसोलेट किया गया था। उत्तराखंड सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।

हिमाचल : डीजीपी की तब्लीगियों को सलाह, जीओ और जीने दो
शिमला। हिमाचल में मौजूद तब्लीगी जमात के लोगों को डीजीपी सीताराम मरडी ने सलाह दी है कि वह जीओ और जीने दो का सिद्धांत मानें और खुद जीने व दूसरों को जीने देने के लिए जरूरी एहतियात बरतें और सरकार को अपनी जानकारी दें। डीजीपी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 20 पॉजिटिव मरीज हैं और वे सभी तब्लीगी जमात से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed